राशिफल : 15 मई गुरुवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
आज आपको अपेक्षा से अधिक काम करना पड़ सकता है। नकारात्मक लोगों के कारण आप अपने लक्ष्यों को लेकर भ्रमित हो सकते हैं। राजनीतिक मुद्दों से दूरी बनाए रखना लाभदायक रहेगा। संतुलित आहार लेने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोग आपकी कमजोरी का गलत फायदा उठा सकते हैं। बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में बोले CM योगी – भारत की तरफ जो अंगुली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा
वृषभ राशिफल
समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। नौकरी में आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आप नई तकनीक का प्रयोग करेंगे। पैतृक कारोबार में विस्तार के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपको शुभ कार्यों पर धन खर्च करना चाहिए।
मिथुन राशिफल
आपके जीवन साथी और परिवार के सदस्यों की सलाह आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगी। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आप अपने पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है। भाग्य आपका साथ देगा।
कर्क राशिफल
आपके वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। दोस्तों के साथ सुखद पल बिताएंगे।
सिंह राशिफल
आपके घर में अशांति का माहौल रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना उचित रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। महिलाओं को घर के कामों से बोरियत महसूस होगी। पुरानी बातों को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या राशिफल
आप व्यापार में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन काफी अनुकूल है। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। उच्च अधिकारी आपको पदोन्नति देने पर विचार कर सकते हैं। आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला राशिफल
आज आप कुछ खास काम निपटाने की कोशिश में व्यस्त रहेंगे। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला न लें। दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध खराब न करें। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृश्चिक राशिफल
आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह से आपको लाभ होगा। विवाहित जोड़ों के बीच मधुर संबंध रहेंगे। यदि आप विदेश में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
धनु राशिफल
आयात-निर्यात के व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ होगा। आपको तनावपूर्ण स्थितियों से बचना चाहिए। काम के बोझ की अधिकता के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशिफल
परिवार में माहौल आपके अनुसार रहेगा। बड़े भाइयों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रेम जीवन काफी आनंददायक रहेगा। आप नई योजनाओं में पैसा लगा सकते हैं।
कुंभ राशिफल
अपने व्यवहार में संयम बरतें। युवा वर्ग नए व्यापार को लेकर उत्साहित रहेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों की सलाह माननी चाहिए। आज अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और वैसा ही करें। आपको रुका हुआ भुगतान मिल सकता है।
मीन राशिफल
आपके सिद्धांतों की सराहना होगी। विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए यह समय अनुकूल है। आपके माता-पिता आपका हौसला बढ़ाएंगे। अपनी मेहनत के बल पर आप अपने काम में सफल होंगे। बच्चों की सफलता पर आपको गर्व होगा। काम की अधिकता के कारण आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं।
Trending Videos you must watch it





