राशिफल : 17 दिसंबर मंगलवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
आपके परिवार में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके अधिकारी आप पर अत्यधिक निर्भर रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। आप कोई नई प्रॉपर्टी या घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, ‘मस्जिद में जय श्रीराम के नारे को अपराध कैसे माना जा सकता है?
वृषभ राशिफल
छोटे-मोटे उद्योग से जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। अपने स्वार्थ के लिए गलत रास्ता न चुनें। आज कुछ निजी समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता है। आंखों में जलन जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है।
मिथुन राशिफल
परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन का आनंद उठायेंगे। आज आप अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। आज आप प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय देंगे। आप नया घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। रियल एस्टेट कारोबारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है।
कर्क राशिफल
हमेशा अपने विचारों और निर्णयों को प्राथमिकता दें। कब्ज और गैस्ट्रिक की समस्या बढ़ सकती है। घर के कामों में आपका मन नहीं लगेगा। नशीले पदार्थों का सेवन बिलकुल न करें। शेयर बाजार में बड़ी रकम निवेश करने से आपको बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आपका अपमान हो सकता है।
सिंह राशिफल
अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। आज आप धीरे-धीरे लंबित मामलों को सुलझा लेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। अच्छे मित्रों से मुलाकात होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
कन्या राशिफल
आप अपनी शारीरिक सुंदरता और फिटनेस को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आपके कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। कमीशन और बीमा जैसे कामों से आपको लाभ मिलेगा। अपने पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
तुला राशिफल
व्यापार से जुड़े लोगों को अपने उत्पाद या सेवाओं की गुणवत्ता पर बहुत ध्यान देना होगा। अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। आपको पुराने संबंधों का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति आत्मीयता और प्रेम बढ़ेगा।
वृश्चिक राशिफल
आज अपने कार्यस्थल पर सभी काम अपनी जिम्मेदारी के अनुसार ही करें। आपको अचानक कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। मधुमेह के रोगियों को दवाइयों के सेवन में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अपच के कारण मुंह में छाले हो सकते हैं।
धनु राशिफल
आज आपको व्यापार में कोई नई योजना अपनानी पड़ेगी। कार्यस्थल पर लोग आपका भरपूर सहयोग करेंगे। खुदरा व्यापारियों की आय में वृद्धि हो सकती है। पहले की गई मेहनत का लाभ आपको मिलेगा। आर्थिक समस्याओं को लेकर आपको थोड़ा चिंतित होना पड़ेगा।
मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आज जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपको बेहद खुशी होगी। सहकर्मियों की मदद से आपके काम जल्दी पूरे होंगे।
कुंभ राशिफल
सोशल मीडिया पर संवेदनशील और भ्रामक पोस्ट को लाइक और शेयर करने से बचें। घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों के व्यवहार के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस का महत्वपूर्ण काम अचानक निपटाना पड़ सकता है।
मीन राशिफल
कार्यक्षेत्र में अपने वर्चस्व को लेकर आप चिंतित रहेंगे। सामाजिक मुद्दों में आपकी रुचि बढ़ेगी। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज काम के अतिरिक्त बोझ के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे। लोग आपसे मीठा बोलकर अपना काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। अपने खर्चों को सीमित और संतुलित रखें।
Trending Videos you must watch it
