राशिफल 17 मार्च 2025: आज दिन सोमवार , बन रहा है त्रिग्रह योग, इन राशियों को करीबी लोगों से मिलेगी मदद, घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

राशिफल

राशिफल : 17 मार्च सोमवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

 

मेष राशिफल
कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव हो सकते हैं। पहले की गई मेहनत का लाभ आपको मिलेगा। आर्थिक समस्याओं को लेकर आपको चिंता करनी पड़ेगी। आपको कोई नया बिजनेस प्लान बनाना पड़ सकता है। इसमें लोग आपकी काफी मदद करेंगे। खुदरा कारोबारियों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ेंUP BJP District President List: भाजपा ने यूपी में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा, लंबे इंतजार के बाद सूची जारी

वृषभ राशिफल
आज आपको अपने जीवनसाथी से सलाह लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। आपको किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपको काफी खुशी होगी। आज भागदौड़ बहुत रहेगी। सहकर्मियों की मदद से आपके काम जल्दी पूरे हो जायेंगे। आपको नौकरी के नये अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशिफल
घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। मित्रों के व्यवहार के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आपको अचानक कोई महत्वपूर्ण काम करना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल
कार्यक्षेत्र में अपने वर्चस्व को लेकर आप चिंतित रहेंगे। सामाजिक मुद्दों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज काम के अतिरिक्त बोझ के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे। अपने खर्चों को सीमित और संतुलित रखें।

सिंह राशिफल
पारिवारिक जीवन में सुख और संतुष्टि का भाव बढ़ेगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर अत्यधिक निर्भर रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। आप कोई नई प्रॉपर्टी या मकान आदि खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आपके वित्त से जुड़े कामों में उलझी हुई उलझनें दूर होंगी।

कन्या राशिफल
आज आपका मन कुछ निजी समस्याओं के कारण विचलित रह सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में काफी सक्रिय रहेंगे। अपने स्वार्थ के लिए गलत रास्ता न चुनें। आपको आंखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। आप अपने लवमेट को प्रपोज कर सकते हैं।

तुला राशिफल
आज आप अपनी छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों को लेकर आपकी उलझन दूर होगी। आज आप प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय देंगे। आप नया घर खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। रियल एस्टेट कारोबारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल
कार्यस्थल पर आपका अपमान हो सकता है। हमेशा अपने विचारों और निर्णयों को प्राथमिकता दें। कब्ज और गैस्ट्रिक की समस्या बढ़ सकती है। घर के कामों में आपका मन नहीं लगेगा। नशीले पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें। शेयर बाजार में बड़ा निवेश करने से बचें।

धनु राशिफल
अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। आज आप धीरे-धीरे लंबित मामलों को सुलझा लेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी संभव है। मित्रों की सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आपको कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

मकर राशिफल
आप अपने समय का भरपूर उपयोग करेंगे। इससे आपके कई रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। कमीशन और बीमा से जुड़े कामों से आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी शारीरिक सुंदरता और फिटनेस को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल
अपना नजरिया सकारात्मक रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। आपको पुराने संबंधों का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति आत्मीयता और प्रेम बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने उत्पाद या सेवाओं की गुणवत्ता पर बहुत ध्यान देना होगा।

मीन राशिफल
कार्यस्थल पर सभी काम अपनी जिम्मेदारी में करें। स्वस्थ आहार का सख्ती से पालन करें। अपच के कारण मुंह में छाले हो सकते हैं। आज आपको अचानक कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। मधुमेह के रोगियों को दवाइयों के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

Trending Videos you must watch it

 

news bp bharat ads
अपने व्यवसाय के लिए विज्ञापन खरीदें बिजनेस को आगे बढ़ाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »