27 सितंबर 2023: आज बन रहा है शूल योग। किन राशियों को होगा नुकसान, जानें किन राशियों को मिलेगा फायदा

राशिफल

बुधवार 27 सितंबर के दिन आज शूल योग बन रहा है। शूल योग के कारण आज धनु, मीन, और कई अन्य राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जबकि बुधवार का दिन वृषभ, मेष और कुंभ राशिवालों के लिए दिन लाभ दिलाने वाला है।

मेष : ख़ुशी का माहौल रहेगा

मेष राशि के लोगों को आज दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए प्रयत्नशील रहना जरूरी है। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ ख़ुशी का माहौल में बीतेगा।

वृषभ : घरवालो की बात का बुरा न मानें

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन नौकरी और वातावरण सुखद होगा। आपको सलाह है कि आज असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। घरवालो की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

मिथुन : अपने कर्तव्यों का पालन करें

मिथुन राशि के लोग अपना काम करने के लिए तत्पर रहें। आपको सलाह है कि अपने संबंधों के कारण नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो।

कर्क : उधार लेना पड़ सकता है

कर्क राशिवालों को आज अपनी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि अति भावुक होने से बचें।

सिंह : आर्थिक लाभ की संभावना

सिंह राशि के लोग यदि आज नए कार्यों में शामिल होते हैं तो व्यक्ति को खूब लाभ प्राप्त होता है। साथ ही आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है।

कन्या : लाभ होगा

कन्या राशि के लोगों के मन में नए निवेश और पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है। यानी आज आप कोई नया निवेश कर सकते हैं।

तुला : व्यर्थ की भागदौड़ से बचें

तुला राशि के लोगों को आज नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलना होगा। वहीं, नौकरी में लोगों को ऐच्छिक पदोन्नति मिलने के योग हैं। आपको सलाह है कि आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

वृश्चिक : पारंपरिक कार्यों में दिन बीतेगा

वृश्चिक राशि के लोगों को आज पूरे दिन आध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों।

धनु : जीवन में संंतुलन बनाकर रखें

धनु राशि के लोगों को समाज में अपनी पहचान बनाने की जरूरत है। आपको सलाह है कि अपने पारिवारिक जीवन और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें।

मकर : फालतू की बातों में न उलझें

मकर राशि के लोग कार्यक्षेत्र में फालतू की बातो में न उलझे,साथ ही आज अनावश्यक बातचीत करने से बचें।

कुंभ : विनम्र रखें

कुंभ राशि के कुछ लोग यदि आज साक्षात्कार या डील फाइल करने के लिए जा रहे हैं तो अपने स्वभाव में विनम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के अवसर मिलेंगे।

मीन : बिगड़ते काम बनेंगे

मीन राशि के लोगों को व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। आज हनुमान जी की पूजा अर्चना करें उनकी पूजा से आपके बिगड़ते काम बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »