राशिफल : 3 जून मंगलवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। लोग आपकी कला और काबिलियत का सम्मान करेंगे। आज आप ताजा खबरों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। आपके प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
यह भी पढ़ें:बांके बिहारी कॉरिडोर पर मंथन: कमिश्नर-DIG बोले, समय की ज़रूरत है ये प्रोजेक्ट
वृषभ राशिफल
आज अपने काम और जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। अनावश्यक बातों का तनाव न लें। बड़ों की दी हुई सलाह आपके बहुत काम आएगी। अधिकारियों का आप पर भरोसा कुछ कम हो सकता है।
मिथुन राशिफल
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से प्रोत्साहन मिलेगा। अपने प्रयासों को कमजोर न होने दें। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखें। अविवाहित महिलाओं को विवाह की चिंता रहेगी।
कर्क राशिफल
दूर के रिश्तेदारों से कोई गंभीर चर्चा हो सकती है। नौकरी के लिए इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अपने दिल की बात अपने लवमेट से शेयर करने से आपका मन हल्का हो जाएगा। आज आप घर के कामों में काफी व्यस्त रह सकते हैं।
सिंह राशिफल
आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाएंगे। आज आप अपने आप में ही व्यस्त रहेंगे। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आप प्रेम संबंधों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। व्यापार में जबरदस्त तरक्की होगी। ऑफिस में कुछ महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
कन्या राशिफल
आज आपको पैसे उधार लेने से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव कम हो सकता है। कोई नकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। पेट में गैस की समस्या हो सकती है।
तुला राशिफल
जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पुराने अनुभवों से आपको लाभ मिलेगा। आप अपने व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी नए काम के बारे में विचार आएगा।
वृश्चिक राशिफल
निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। टीमवर्क के माध्यम से आप जटिल मामलों को निपटाने में सफल रहेंगे। मार्केटिंग पर आपको बहुत ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी।
धनु राशिफल
आपको आत्मसंतुष्टि का अहसास होगा। आपको दूसरों की जिम्मेदारियां भी उठानी पड़ सकती हैं। आज सभी काम आपकी उम्मीदों के मुताबिक पूरे होंगे। विदेश यात्रा से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।
मकर राशिफल
महत्वपूर्ण काम दूसरों पर न छोड़ें। आपके शत्रु आपकी भावनाओं का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। एनीमिया और विटामिन की कमी के कारण कमजोरी हो सकती है। कार्यस्थल पर अचानक बदलाव करने पड़ सकते हैं।
कुंभ राशिफल
आपका वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। पहले की गई मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। व्यापार में नए साझेदार आपके साथ जुड़ सकते हैं। शुभ कार्यों में भाग लेने से आपको लाभ होगा। वाद-विवाद और चर्चा में आप दूसरों से आगे रहेंगे। आपके सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।
मीन राशिफल
आज अपने काम से काम रखें। दूसरों के मामलों के बारे में ज़्यादा न सोचें। कानूनी झंझटों से आपको राहत मिल सकती है। आपको बुरी संगत से बचने की ज़रूरत है। आध्यात्मिक चर्चा से आपका नज़रिया बदल सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा करने से बचना चाहिए।
Trending Videos you must watch it
