राशिफल : 4 अप्रैल शुक्रवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
कामकाज के मामले में आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने दृढ़ संकल्प से कुछ महत्वपूर्ण हासिल कर सकते हैं। आप अपने परिवार की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप कीमती चीजें खरीदने की योजना बनाएंगे। अपने बच्चों की ज़रूरतों का ख्याल रखें।
यह भी पढ़ें :संभल में धनवर्षा गिरोह का पर्दाफाश, 200 अश्लील वीडियो बरामद
वृषभ राशिफल
कब्ज के मरीजों को आज परेशानी होगी। आप अनावश्यक मुद्दों में उलझ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके मैनेजर आपसे प्रसन्न रहेंगे। फाइनेंस से जुड़े कामों में आपको देरी हो सकती है। लोन से जुड़ा कोई मामला उलझ सकता है।

मिथुन राशिफल
आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। आपके वैवाहिक संबंध सुखमय रहेंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करने में सफल रहेंगे।
कर्क राशिफल
आपको विदेशी स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। आप समस्याओं के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। पुरानी बीमारियाँ फिर से उभर सकती हैं। शाम के समय आप दिखावे के लिए पैसे खर्च करेंगे।
सिंह राशिफल
आपकी योजनाएँ सफल होंगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने घर में कोई समारोह आयोजित कर सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में आपको भारी मुनाफा मिल सकता है।
कन्या राशिफल
कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आपको बिजनेस पार्टनरशिप करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नए काम की योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है। कानूनी परेशानियों से आपको राहत मिल सकती है।
तुला राशिफल
दूसरों की मदद करके आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। संत स्वभाव के लोगों से आपका संपर्क मजबूत होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिता के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आप संचार के माध्यम से अपने वैवाहिक संबंधों के असंतोष को भी दूर कर सकते हैं। नई तकनीक की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा।
वृश्चिक राशिफल
घर और कार्यस्थल पर आवश्यक वस्तुओं की कमी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। नए प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें। कमजोर पाचन के कारण दस्त और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। आज दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। इस कारण आपको अपने खर्चों में भी कटौती करनी होगी।
धनु राशिफल
परिवार में सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी और व्यापार में आप समय से पहले अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। नवविवाहित जोड़े अपने परिवार को बढ़ाने के लिए फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।
मकर राशिफल
आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके दिमाग में कुछ बेहतरीन, रचनात्मक विचार आएंगे। आप उनका उपयोग किसी नए स्टार्टअप के लिए भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी।
कुंभ राशिफल
आज पूरा दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। लवमेट आज अपने परिवार को शादी के लिए राजी करने में सफल रहेंगे। विवादित मामलों में समझौता हो सकता है। मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद अनुकूल है। लोगों के बीच आप लोकप्रिय होंगे।
मीन राशिफल
आप अपनी पुरानी समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। गले में इंफेक्शन की समस्या आपको परेशान कर सकती है। ऑफिस में ज्यादा काम न होने पर भी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
Trending Videos you must watch it
