राशिफल : 6 सितंबर शनिवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप नए कामों को लेकर उत्साहित रहेंगे। लेकिन एक साथ कई काम करने की कोशिश न करें। सरकारी कर्मचारियों पर काम का दबाव कम रहेगा। महिलाएं आज खरीदारी पर ज़्यादा ध्यान देंगी। आपको अपने सपने साकार करने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: मथुरा: यमुना के उफान के बीच जिलाधिकारी ने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं से की अपील, कहा-रुक जाइए…आगे पानी है, वीडियो वायरल
वृषभ राशिफल
आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पुराने विवादों में दोबारा उलझने से बचें। खोई हुई कोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है।
मिथुन राशिफल
आपको अपने वरिष्ठों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आपके परिवार के लोग आप पर गर्व महसूस करेंगे। आप आध्यात्मिक विषयों का गहन अध्ययन कर सकते हैं।
कर्क राशिफल
आज आप किसी भी काम में मन नहीं लगा पाएँगे। दिन संघर्ष भरा रह सकता है। कोई ज़रूरी काम अटक सकता है। आलस्य से बचें। अपनों की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। आपके वैवाहिक संबंधों में विश्वास की कमी रहेगी।
सिंह राशिफल
आपके मन में एक साथ कई सवाल घूमते रहेंगे। अगर आप किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कम मेहनत में ही आपका काम सफल हो जाएगा।
कन्या राशिफल
आप जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कुछ बदलाव ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा। आपको अपने माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। आपके प्रेम संबंधों को परिवार की मंज़ूरी मिल सकती है। आपके दोस्त आपकी बातों से नाराज़ हो सकते हैं।
तुला राशिफल
परिवार के लोग आपके फ़ैसलों से प्रसन्न होंगे। दिन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
वृश्चिक राशिफल
आपके घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। बिन बुलाए मेहमान अचानक आपके घर आ सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के बीच अनबन हो सकती है। आज आपको बिना वजह यात्रा करनी पड़ सकती है। आप अपनी छवि को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपके व्यवसाय में धन की कमी हो सकती है।
धनु राशिफल
परिवार में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च होगा। समस्याओं को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं।
मकर राशिफल
आप कोई नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। अपनी नकारात्मक आदतों पर नियंत्रण रखें। भारी और तला हुआ खाना कब्ज़ और माइग्रेन का कारण बन सकता है। आपके विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है।
कुंभ राशिफल
अगर आप किसी समस्या से परेशान हैं, तो उसका समाधान आपको मिल सकता है। आपको धैर्य के साथ अपना काम पूरा करना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग आपको काम करने की ऊर्जा देगा। आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। आपको अपना बकाया पैसा वापस मिलेगा।
मीन राशिफल
आपकी राय लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अपनी कीमती चीज़ों का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी उच्च अधिकारियों से असंतुष्ट हो सकते हैं।
Trending Videos you must watch it
