राशिफल 9 अगस्त 2025: आज दिन शनिवार, बन रहा है सिद्धि राजयोग, आज इन राशियों पर शनिदेव बाबा होंगें मेहरबान, आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें।

राशिफल

राशिफल : 9 अगस्त शनिवार , आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

 

मेष राशिफल
आज दूसरों के काम में दखलअंदाज़ी न करें। आपके शक्की स्वभाव के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छा धन लाभ होगा। आप विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। किसी अधूरे काम को पूरा करने की योजना पर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे शहीद शुभम द्विवेदी के परिजन, पत्नी ऐशन्या बोलीं- आंखों के सामने पति को मारा…दृश्य भूलता नहीं

वृषभ राशिफल
आपका सौम्य व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। पेट दर्द से परेशानी हो सकती है। अपने काम को व्यवस्थित रखें। पैसों के मामले में किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा न करें। आप गंभीर और बुद्धिमान लोगों की संगति में रहना पसंद करेंगे। परिवार के सदस्यों की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।

मिथुन राशिफल
घर और कार्यस्थल के बीच तालमेल की कमी हो सकती है। अनावश्यक बातों पर ज़्यादा ध्यान न दें। लोग आपकी पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। आपको कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। महिला जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं।

कर्क राशिफल
आपको अपने व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। छात्र आज अपने अधूरे काम पूरे कर लेंगे। धर्म में आपकी आस्था प्रबल होगी। आज आपको कई उपहार मिल सकते हैं।

सिंह राशिफल
आज कोई नया काम शुरू न करें। आपकी गलतियाँ उजागर हो सकती हैं। झिझक के कारण आपको अपनी बात ठीक से रखने में भी दिक्कत होगी। कार्यक्षेत्र में राजनीति चरम पर रह सकती है। आज योग और व्यायाम करें, जिससे आपको ध्यान केंद्रित करने में आसानी होगी। आप पर पुराने कर्ज़ चुकाने का दबाव हो सकता है।

कन्या राशिफल
कार्यक्षेत्र में आप काम के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी व्यस्त रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण संपत्ति का सौदा हो सकता है। आपकी क्षमताओं में वृद्धि होगी। संतान को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। क्रोध और जल्दबाजी के कारण आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को विवाह का प्रस्ताव दे सकते हैं।

तुला राशिफल
नए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बात साझा करेंगे। आलस्य के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। लालच से बचें।

वृश्चिक राशिफल
जीवनसाथी के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। प्रबंधन संबंधी कार्यों के लिए दिन उत्तम है। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आप अपने व्यवसाय में बड़े बदलाव कर सकते हैं।

धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी दोस्ती ऐसे लोगों से हो सकती है जिनका व्यवहार खराब है। आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए। थोड़े से आर्थिक लाभ के लिए कोई भी गलत काम न करें।

मकर राशिफल
आपके वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। आप नई योजनाओं को आसानी से क्रियान्वित करेंगे। व्यापार में आपको बड़ी उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। सभी काम समय पर पूरे होंगे। इससे लंबे समय से चला आ रहा तनाव खत्म होगा।

कुंभ राशिफल
आज पारिवारिक विवादों से बचने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। गलत कामों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। कमीशन से जुड़े कामों में घाटा हो सकता है। नए व्यापारिक सौदे करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। सिरदर्द और थकान आपको परेशान कर सकती है।

मीन राशिफल
आप अपने घर की साज-सज्जा का पूरा ध्यान रखेंगे। व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। भविष्य को लेकर चिंतित न हों। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है।

Trending Videos you must watch it

news bp bharat ads
अपने व्यवसाय के लिए विज्ञापन खरीदें बिजनेस को आगे बढ़ाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »