राशिफल : 9 मार्च रविवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
आज आप कुछ दिनों की छुट्टियों का प्लान बना सकते हैं। ऑनलाइन व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। लोगों का आप पर पूरा भरोसा रहेगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक संबंधों को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे।
यह भी पढ़ें: बरसाना में लठामार होली: घूंघट में सखियों ने लाठियों से किया हुरियारों का सामना
वृषभ राशिफल
बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं, इसलिए लापरवाही महंगी पड़ सकती है। कमीशन से जुड़े मामलों के लिए दिन बेहद अनुकूल है। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल
आज आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ लंबी बातचीत कर सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में सब कुछ आपकी योजना के अनुसार होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
कर्क राशिफल
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नशे का सेवन न करें। आपको अपने वैवाहिक रिश्ते को समय देना चाहिए। आपको अचानक कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं रहेगा। आपके सहकर्मी आपसे किसी बात पर असहमत हो सकते हैं।
सिंह राशिफल
आपको अपने परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका की भावनाओं का सम्मान करें। दोपहर के बाद आपको सुखद समाचार मिल सकता है। भारी उद्योग से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्य से किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।
कन्या राशिफल
आप अपने व्यावसायिक लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करेंगे। बच्चों की प्रगति पर आपको गर्व महसूस होगा। आप किसी नए घर या ज़मीन में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। दूसरों की बातों पर ज़्यादा ध्यान न दें।
तुला राशिफल
आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। आपके दुश्मन अचानक आपके खिलाफ सक्रिय हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपको अपने पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखना चाहिए। लोग आपके खिलाफ गलत राय बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से बचें।
वृश्चिक राशिफल
अपनी निजी समस्याओं को किसी से साझा न करें। रक्तचाप की समस्या आपको परेशान कर सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, लेकिन किसी कारणवश आप खुश नहीं रहेंगे। अपने खान-पान और अन्य दिनचर्या के प्रति अनुशासित रहें। अपनी प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे।
धनु राशिफल
इस समय सभी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। आपका जीवन साथी एक अच्छे मित्र की भूमिका निभाएगा। हर परिस्थिति में अपना मन शांत रखें। घर के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।
मकर राशिफल
किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपको राहत मिलेगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा और संतुलित रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। अगर आपके मन में किसी तरह का डर था तो वह दूर हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। मन में अपने जीवनसाथी के प्रति आदर और सम्मान की भावना जागृत होगी।
कुंभ राशिफल
किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपको राहत मिलेगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा और संतुलित रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। अगर आपके मन में किसी तरह का डर था तो वह दूर हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। मन में अपने जीवनसाथी के प्रति आदर और सम्मान की भावना जागृत होगी।
मीन राशिफल
इस समय नया काम शुरू करना उचित नहीं है। आपमें आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। एसिडिटी के कारण पेट और सीने में जलन हो सकती है। योग और प्राणायाम करना अनुकूल रहेगा। निजी संबंधों को लेकर गंभीर रहें। काम पूरे न होने से निराशा हो सकती है।
Trending Videos you must watch it
