26 सितंबर 2023 : सर्वार्थ सिद्धि और श्रवण नक्षत्र संयोग, किस राशिवालों की चमकने वाली है किस्मत.

राशिफल

मंगलवार 26 सितंबर का दिन सर्वार्थ सिद्धि और श्रवण नक्षत्र का बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है।

मेष : आज किसी से बहस ना करें

मेष राशि के लोगों के लिए आज बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, इस बात को ध्यान रखें कि जो लोग समय के साथ चलते हैं, उन्हें समस्या उलझाती नहीं है।

वृषभ : गुस्से पर रखें काबू

वृषभ राशि के लोगो को आज अपना ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता है। आपको सलाह है कि अपने गुस्से पर काबू रखें।

मिथुन : आज आप असहज महसूस कर सकते हैं

मिथुन राशिवालों को आज कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से आप थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। आपको सलाह है कि आज खुद को अनावश्यक विवाद से बचाये।

कर्क : ख़ुशी का समाचार मिलेगा

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कई नए अवसर सामने आएंगे। आज की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम देंगी। साथ ही आपके लिए आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह : नुकसान का सामना करना पड़ सकता है

सिंह राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। आपको सलाह है कि व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। कुछ नुकसान हो सकता है।

कन्या : सन्तान सुख हो सकता है

कन्या राशि के लोगों के लिए आज इस राशि के कुछ लोगों को सन्तान सुख प्राप्त हो सकता है। इस राशिवालों को मित्र और रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। साथ ही आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

तुला : पद प्रतिष्ठा का मिलेगा लाभ

तुला राशि के लोगों के लिए पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक : सेहत का रखें विशेष ख्याल

वृश्चिक राशि के लोगों को आपको सलाह है कि अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। साथ ही अपने खानपान की आदतों पर काबू रखें।

धनु : विरोध का सामना करना पड़ सकता है

धनु राशि के लोग किसी नई योजना को लेकर विचारमग्न रहने वाले हैं। साथ ही आज आपको आलोचना और शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मकर : व्यवहारिक बनने की कोशिश करें

मकर राशि के लोगों को आज अपने जीवन के दृष्टिकोण को व्यवहारिक बनने की कोशिश करनी होगी। आज आपकी उच्च महत्वाकांक्षा आपकी ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

कुंभ : आलस्य का करें त्याग

कुंभ राशि के लोगों को फिलहाल, आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करने की जरूरत है। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे

मीन : कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे

मीन राशि के लोगों के लिए राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार रहने वाला है। आज आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »