मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।हादसा थाने के ठीक सामने हुआ, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं. मृतक की पहचान पिंटू (निवासी – परसौती गढ़ी) के रूप में हुई है।पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। गांव में शोक की लहर, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
यह भी पढ़ें : बदलती डेमोग्राफी घुसपैठ से भी ज्यादा खतरनाक, PM मोदी का बड़ा बयान
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है जंहाँ, बुधवार को थाने के ठीक सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
“मृतक की पहचान सुरीर क्षेत्र के गांव परसौती गढ़ी निवासी पिंटू के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।
“हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पिंटू की मौत की खबर से उसके गांव में मातम पसर गया है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।





