सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, इस साल सोना ₹44,466 और चांदी ₹60,616 महंगी

सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सोना और चांदी के दाम 29 अक्टूबर को बढ़े। 10 ग्राम सोने की कीमत 2,585 रुपए बढ़कर 1,20,628 रुपए हो गई, जबकि चांदी का भाव 4,737 रुपए बढ़कर 1,46,633 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इस साल सोने की कीमत 44,466 रुपए और चांदी की कीमत 60,616 रुपए बढ़ चुकी है। IBJA के रेट्स में GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं हैं और इन्हें RBI और बैंक सोने के रेट तय करने में इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी: बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, कई लोग लापता, सर्च अभियान जारी

सोना और चांदी के दाम में 29 अक्टूबर को तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोने की कीमत 2,585 रुपए बढ़कर 1,20,628 रुपए हो गई, जबकि चांदी का भाव 4,737 रुपए बढ़कर 1,46,633 रुपए प्रति किलो पहुंच गया।

इस साल सोने की कीमत अब तक 44,466 रुपए और चांदी की कीमत 60,616 रुपए बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपए और एक किलो चांदी 86,017 रुपए में बिका करता था।

IBJA के रेट्स में GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं हैं, इसलिए शहरों में रेट्स इससे अलग हो सकते हैं। इन रेट्स का उपयोग RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए करते हैं।इस महीने 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,71,275 रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

Trending Videos you must watch it


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »