एक रहेंगे तो अनेक होंगे…बटेंगे तो कटेंगे, सीएम योगी का बड़ा बयान

एक रहेंगे तो अनेक होंगे...बटेंगे तो कटेंगे, सीएम योगी का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजीपुर स्थित हथियाराम मठ में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद संगम में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज को एकजुट रहकर राष्ट्रहित में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जो समाज बंटता है, वह कटता है, और जो एक रहता है, वह अनेक बनता है। सीएम ने गाजीपुर की धरती को आध्यात्मिक चेतना की भूमि बताया और कहा कि त्रेता युग से अब तक यह संतों, महर्षियों और वीरों की तपोस्थली रही है। उन्होंने बह्मर्षि विश्वामित्र का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे उन्होंने बक्सर में राक्षसों के अंत के लिए अनुसंधान किया, वैसे ही आज भाजपा सरकार दंगाइयों और माफियाओं के खात्मे के लिए काम कर रही है। योगी ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने श्रीराम मंदिर और अयोध्या में हुए कार्यों का भी 11 बार उल्लेख किया। इस अवसर पर कई संत-महात्मा, मंत्री और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  वृंदावन में सनसनीखेज मामला: संत से मुलाकात का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजीपुर के हथियाराम मठ में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद संगम में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़कर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। जो समाज बंटता है, वह कटता है। अगर एक रहेंगे, तो अनेक बनेंगे.उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने गाजीपुर की भूमि को आध्यात्मिक चेतना की वाहक बताते हुए इसे संतों, महर्षियों और वीरों की तपोभूमि करार दिया। बह्मर्षि विश्वामित्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे त्रेता युग में उन्होंने राक्षसों के अंत के लिए अनुसंधान किया था, वैसे ही आज भाजपा सरकार दंगाइयों और माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है।

भुड़कुड़ा मठ में दिए गए अपने संबोधन में सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस और सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि संविधान में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द मूल रूप से शामिल नहीं था, इसे बाद में चोरी-छिपे जोड़ा गया। उन्होंने जनता से जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठने की अपील की और कहा कि आने वाले समय में एक बड़ी राजनीतिक लड़ाई के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निषादराज गुह और शबरी का उल्लेख कर दलितों और वंचित वर्गों के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते उत्तर प्रदेश विकास की गति से तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यक्ति की तरह धरती की भी प्रकृति होती है और हमारी सनातन परंपरा उसी प्रकृति और समृद्धि की प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भारत की आत्मा यानी सनातन संस्कृति से जुड़े रहेंगे, वही विकास और सम्मान की राह पर आगे बढ़ेंगे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और वहां हुए कार्यों का 11 बार जिक्र करते हुए इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »