टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। बीसीसीआई सचिव देवजित सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस मौके पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी मौजूद रहे। वहीं शुभमन गिल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में घोषित टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर होगी। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और ईशान किशन संभालेंगे।
यह भी पढ़ें: सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया… हम लड़ेंगे’, सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। बीसीसीआई सचिव देवजित सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस मौके पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी मौजूद रहे।
टीम चयन का सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को टीम से बाहर करने का रहा। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि शुभमन गिल बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन को प्राथमिकता देनी पड़ी।
घोषित टीम ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलेगी। टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी 2026 को होगी, जबकि भारत अपना पहला मुकाबला उसी दिन वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा।





