भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर जिले के सुवरदा गांव के पास क्रैश हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया, और विमान के मलबे के टुकड़े आस-पास के क्षेत्रों में गिर गए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :राया थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप
दुर्घटना जामनगर के कलावड रोड पर स्थित सुवरदा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, विमान के मलबे के टुकड़े चारों ओर फैल गए हैं, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है।
जामनगर के एसपी, प्रेम सुख डेलु ने बताया कि वायुसेना के इस जगुआर ट्रेनर विमान में दो पायलट सवार थे। एक पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया और उसे अस्पताल भेजा गया है, जबकि दूसरे पायलट को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है।
यह पहली बार नहीं है जब जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इससे पहले भी कई बार इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं सामने आई हैं। भारतीय वायुसेना के पास जगुआर विमानों का एक बेड़ा है, जिसे मुख्य रूप से ग्राउंड अटैक और सामरिक हमलों के लिए उपयोग किया जाता है।वर्तमान घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।