कानपुर में भाऊपुर रेलवे स्टेशन के आउटर के पास एक हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15269) के दो डिब्बे भाऊपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए. घटना के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट का रेल यातायात प्रभावित हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के डीआरएम, जीआरपी, आरपीएफ और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घटना की किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: मथुरा में भीषण हादसा: पेट्रोल टैंकर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, धू-धू कर जले दोनों वाहन, मची अफरा-तफरी
कानपुर में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब भाऊपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही ट्रेन संख्या 15269 धीमी गति से भाऊपुर स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। इंजन से छठवां और सातवां कोच बेपटरी हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि घटना के वक्त ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। तेज आवाज सुनते ही यात्री घबरा गए और कई लोग कोच से नीचे कूद पड़े। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, डीआरएम और रिलीफ टीमें मौके पर पहुंचीं। लेकिन किसी के घायल न होने की पुष्टि नहीं हुई है।
ट्रैक को दुरुस्त करने और ट्रेन संचालन को बहाल करने के लिए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भेजा गया है। रेलवे की ओर से जांच शुरू कर दी गई है कि हादसे की वजह क्या रही।





