Krishna Janmashtami 2025: 38वीं दौरे पर मथुरा पहुंचे CM Yogi, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा अर्चना, सभी ब्रजवासियों को दिया खास संदेश

Krishna Janmashtami 2025: 38वीं दौरे पर मथुरा पहुंचे CM Yogi

कृष्ण जन्माष्टमी की पूरे देश में धूम मची हुई है. सबसे ज्यादा रौनक कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन में देखने को मिल रही है। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने लाखों श्रद्धालु कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचे। सुबह 5:30 बजे शहनाई और नगाड़ों की ध्वनि के बीच ठाकुरजी की मंगला आरती हुई और पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और कहा कि मथुरा के कण-कण में कृष्ण भक्ति समाई है। आपको बता दें की आठ सालों में ये उनका 38वां दौरा है।इस बार जन्मभूमि के गर्भगृह को कारागार की तरह सजाया गया है, जिसमें 221 किलो चांदी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 16 अगस्त 2025: आज दिन शनिवार, बन रहा है वसुमान योग, कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धन लाभ के योग बन रहे हैं, चहुंओर से मिलेगी खुशियां।

ऑपरेशन सिंदूर’ थीम के तहत मंदिर को कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए सिंदूरी फूलों से सजाया गया।ठाकुरजी की पोशाक मथुरा के कारीगरों ने छह महीने में तैयार की है, जिसमें इंद्रधनुष के सात रंग और सोने-चांदी के तारों का काम शामिल है।काशी विश्वनाथ मंदिर से श्रीकृष्ण के लिए चॉकलेट, टॉफी और लड्डू भेजे गए हैं।बांके बिहारी मंदिर में रात 12 बजे ठाकुरजी के जन्म की परंपराएं शुरू होंगी और अभिषेक के बाद ठाकुरजी को पीतांबर वस्त्र और आभूषण पहनाए जाएंगे। रात 1:30 से 2 बजे तक जगमोहन दर्शन होंगे। गर्भगृह में सिर्फ 500 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिलेगा।

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मास्टमी की धूम

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए जुटे हैं। सुबह से ही मंदिरों में भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। वृंदावन में ठाकुरजी की मंगला आरती शहनाई और नगाड़ों के साथ संपन्न हुई, जिसके बाद पंचामृत अभिषेक किया गया और पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ ठाकुरजी के दर्शन शुरू हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचकर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा की धरती के कण-कण में कृष्ण भक्ति समाई हुई है। यह उनका पिछले आठ वर्षों में मथुरा का 38वां दौरा है। उन्होंने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और दुनिया भर में सनातन धर्म में आस्था रखने वालों को शुभकामनाएं दीं।

कारागार की थीम पर सजाया गया गर्भगृह

गर्भगृह को कारागार की थीम पर सजाया गया है, जिसमें 221 किलो चांदी का प्रयोग हुआ है। फूल बंगले को ऑपरेशन सिंदूर” की थीम पर तैयार किया गया है। इस सजावट में सिंदूरी रंग के फूलों का उपयोग किया गया, जो कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर से श्रीकृष्ण के लिए भेजे उपहार

काशी विश्वनाथ मंदिर से श्रीकृष्ण को टॉफी, चॉकलेट और लड्डू जैसे उपहार भेजे गए हैं। ठाकुरजी की पोशाक स्थानीय कारीगरों ने छह महीने में तैयार की, जिसमें सोने-चांदी के तारों और इंद्रधनुष के सात रंगों का उपयोग किया गया।

12 बजे बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म की शुरू होंगी रस्में

रात्रि 12 बजे बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म की रस्में शुरू होंगी। ठाकुरजी का दूध, दही, घी, शहद, इत्र और यमुना जल से अभिषेक होगा। फिर उन्हें पीतांबर वस्त्र और आभूषण पहनाए जाएंगे। रात्रि 1:30 से 2 बजे तक वे दर्शन देंगे। 16 अगस्त की रात विशेष मंगला आरती होगी, जिसमें सीमित संख्या में (500) श्रद्धालु ही मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। बाकी श्रद्धालु गलियों में दर्शन करेंगे।

मध्य प्रदेश से आए 50 कलाकारों ने गर्भगृह में डमरू और मृदंग वादन किया। इस अद्भुत संगीतमय आयोजन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दिल्ली, इटावा और अन्य स्थानों से आए भक्तों ने भी अपने अनुभव साझा किए। किसी ने कहा कि भगवान स्वयं बुलाते हैं, तो किसी ने पहली बार दर्शन कर भावविभोर होने की बात कही। राधा रमण मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर और केशव देव मंदिर में भी विशेष पूजा और अभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुए।

सीएम योगी ने सभी ब्रजवासियों को दिया खास संदेश

सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि काशी, अयोध्या और अब मथुरा भारत की सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक बनते जा रहे हैं। उन्होंने मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना, गोवर्धन और राधाकुंड को तीर्थ के रूप में पुनः स्थापित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही यह भी कहा कि समाज को बांटने वाली शक्तियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि सनातन संस्कृति का ध्वज पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है।

सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में कान्हा बने बच्चों को गोद में लेकर खीर खिलाई

उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में कान्हा बने बच्चों को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया, खीर खिलाई, तिलक किया और माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, यह सब कन्हैया की कृपा से संभव हो पा रहा है और यही ब्रज की शक्ति है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »