हापुड : बीती देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

chor यौन उत्पीड़न

थाना सिंभावली पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच देर रात सिखैड़ा-नयाबांस मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली पैर में लगने से 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला
सिम्भावली पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह देर रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सिखैड़ा-नयाबांस मार्ग से होकर आ रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। इसी बीच पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ में जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस, एक बाइक, एक अवैध चाकू व एक बैग बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटैल निवासी अजय उर्फ बब्बू व मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के ग्राम शाफियाबाद लोटी निवासी अब्दुल्ला है।

यह भी पढ़ें : मथुरा : घर बुलाकर किया बालिका के साथ दुष्कर्म

घायल बदमाश पर था इनाम घोषित 
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश अजय पर थाना सिम्भावली से चोरी के मामले में 25,000/-रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। गिरफ्तार/घायल दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है। अजय के खिलाफ जनपद गाजियाबाद, बुलंदशहर एवं हापुड़ में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के करीब एक दर्जन मुकदमें कई थानों में दर्ज हैं। जबकि अब्दुल्ला के खिलाफ जनपद मेरठ, हापुड़ के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट के करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »