जून का महीना शुरू हो गया है। महीने की पहली तारीख से कई बड़े बदलाव हुए है। सबसे पहले, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹24 की कटौती की है। अब दिल्ली में यह सिलेंडर ₹1723.50 में मिलेगा, हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।दूसरा बदलाव हवाई ईंधन की कीमतों में हुआ है। दिल्ली में एटीएफ अब ₹83,072.55 प्रति किलोलीटर हो गया है, जिससे हवाई यात्रा सस्ती हो सकती है।म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए भी नियम बदले हैं। अब ओवरनाइट फंड्स में ऑफलाइन निवेश के लिए कट-ऑफ टाइम 3 बजे और ऑनलाइन के लिए 7 बजे निर्धारित किया गया है।
सरकार जल्द ही ईपीएफओ का नया वर्जन EOFO 3.0 लॉन्च करेगी, जिससे पीएफ निकालना आसान होगा और यूजर्स एटीएम व यूपीआई से भी पैसा निकाल सकेंगे।वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए ऑटो डेबिट फेल होने पर अब 2% बाउंस चार्ज लगेगा, जो ₹450 से ₹5000 तक हो सकता है। साथ ही मंथली फाइनेंस चार्ज 3.50% से बढ़ाकर 3.75% किया जा सकता है।
1 जून 2025 से देश में कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका असर आम जनता से लेकर व्यवसायिक उपभोक्ताओं तक पर पड़ेगा। इन बदलावों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती, हवाई ईंधन सस्ता होना, म्यूचुअल फंड नियमों में परिवर्तन, EPFO का नया वर्जन और क्रेडिट कार्ड चार्ज में संशोधन जैसे कई अहम फैसले शामिल हैं।
1. कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता
सरकारी ऑयल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹24 की कटौती की है। नई दरें इस प्रकार हैं:
- दिल्ली: ₹1723.50
- कोलकाता: ₹1826
- मुंबई: ₹1674.50
- चेन्नई: ₹1881
हालांकि, घरेलू 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2. एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती
ATF की दरों में भी कमी आई है, जिससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है:
- दिल्ली: ₹83,072.55 प्रति किलोलीटर
- कोलकाता: ₹86,052.57
- मुंबई: ₹77,602.73
- चेन्नई: ₹86,103.25
3. म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम
SEBI के नए नियमों के तहत ओवरनाइट म्यूचुअल फंड में:
- ऑफलाइन ऑर्डर: 3 PM तक
- ऑनलाइन ऑर्डर: 7 PM तक
इसके बाद किए गए निवेश अगले वर्किंग डे के लिए मान्य होंगे।
4. EPFO 3.0 जल्द होगा लॉन्च
सरकार जून में EPFO का नया वर्जन EPFO 3.0 लॉन्च करेगी। इसके अंतर्गत:
- ATM और UPI से पीएफ निकासी की सुविधा
- पीएफ क्लेम प्रोसेस होगा आसान
इससे देश के 9 करोड़ से अधिक खाताधारकों को लाभ मिलेगा।
5. कोटक महिंद्रा क्रेडिट कार्ड के नए नियम
- Auto Debit फेल होने पर अब बैंक 2% बाउंस चार्ज वसूल सकता है (₹450 से ₹5000 के बीच)।
- मंथली फाइनेंस चार्ज 3.50% से बढ़कर 3.75% (वार्षिक 45%) हो सकता है।