महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: आग का गोला बना विमान, चश्मदीद ने बताया- कैसा था मंजर

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में सवार पाँच लोगों की मौत हो गई।बताया जा रहा है की मुंबई से बारामती आ रहा निजी चार्टर विमान सुबह करीब 8.45 बजे लैंडिंग के दौरान रनवे के पास क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। अजित पवार जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में बारामती आ रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका। इस घटना से पूरे बारामती में शोक का माहौल है और शहर बंद रखा गया है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 28 जनवरी 2026: आज दिन बुधवार, बन रहा है सुनफा योग, कामकाज के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा, बिगड़े काम बनेंगे।    

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार जिस विमान में सवार थे, वह आज सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया और इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पाँच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों और समाचार एजेंसियों की पुष्टि के अनुसार विमान में डिप्टी सीएम के अलावा उनके एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर भी सवार थे, जिनमें कोई भी बच नहीं पाया।

विमान मुंबई से बारामती के लिए जा रहा था, जहाँ डिप्टी सीएम जिला परिषद चुनाव से जुड़ी चुनावी बैठकों में हिस्सा लेने वाले थे। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे के पास क्रैश हो गया और जोरदार धमाके के साथ आग भी लगी, जिससे विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक रपटों में बताया गया है कि विमान रनवे के ठीक पहले गिरा और तुरंत आग में घिर गया।

घटना में अधिकारियों, स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग और धमाकों के कारण किसी को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया। घटनास्थल पर भीड़ जुटी थी और वीडियो में विमान के जलने व मलबा फैलने के दृश्य दिखे हैं।

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क कर जानकारी ली है और शोक व्यक्त किया है।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) और विमान हादसे की जांच के लिए संबंधित एजेंसियाँ जांच शुरू कर चुकी हैं ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। अजित पवार की मृत्यु से महाराष्ट्र में भारी शोक छाया हुआ है और स्थानीय स्तर पर शोक की भावनाएँ प्रकट की जा रही हैं।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »