वृंदावन: 300 करोड़ के गबन के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, साधु का वेश बनाकर वृंदावन में रह रहा था।

वृंदावन: 300 करोड़ के गबन के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, साधु का वेश बनाकर वृंदावन में रह रहा था।

महाराष्ट्र में 300 करोड़ रुपये गबन के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने वृन्दावन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार करके ट्रांजिट रिमांड पर ले गई। आरोपी की गिरफ्तारी में स्थानीय पुलिस ने भी मदद की है. बताया जा रहा है आरोपी पिछले साल से पुलिस को चकमा देता आ रहा था.

यह भी पढ़ें : राशिफल 27 सितंबर 2024: आज दिन शुक्रवार, बन रहा है अनफा योग, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

महाराष्ट्र में 300 करोड़ रुपये का गबन करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने दबोच लिया है. बताया जा रहा है की आरोपी साधु वेश बनाकर कान्हा की नगरी में रह रहा था. पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी को कृष्ण बलराम मंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी में स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई राज्यों में छिपने के बाद वृंदावन आया था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महाराष्ट्र के बीड जिला स्थित मल्टीस्टेट बैंक में जमाकर्ताओं के 300 करोड़ का घोटाला किया था. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं आरोपी की पहचान बबन शिंदे के रूप में हुई है. और तभी से बब्बन शिंदे महाराष्ट्र से फरार चल रहा था. महाराष्ट्र पुलिस ने तीन जुलाई 2023 को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था और तभी से आरोपी पुलिस के आँख मिचौली का खेल रहा था। वह पुलिस से छिपने के लिए कभी दिल्ली, कभी नेपाल तो कभी असम गया.

बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ महीने पहले ही वृंदावन आया था. साधु वेश बनाकर वृंदावन के प्राचीन मंदिर में कान्हा का भक्त बनकर रहा रहा था. आरोपी पर बीड जिले के अलावा धाराशिव में भी चार मुकदमे दर्ज हैं। उस पर लोगों से ठगी करने का भी आरोप है। उसके फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। वह संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही थी फिर भी आरोपी हाथ नहीं आ रहा था।

आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसकी लोकेशन ट्रेस की. जिसके बाद महाराष्ट्र के बीड की क्राइम ब्रांच की टीम वृंदावन पहुंची. स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसे कृष्ण बलराम मंदिर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली वृंदावन में अपराध निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़कर महाराष्ट्र पुलिस साथ ले गई। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया, 420 और 406 धाराओं के एक मुल्जिम को महाराष्ट्र की बीड पुलिस गिरफ्तार कर 25 तारीख को उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले गई।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »