वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना में पलटा स्टीमर, 10 लोगों की मौत, सभी पंजाब के रहने वाले

वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना में पलटा स्टीमर, 10 लोगों की मौत

मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा हुआ है, जहां यमुना नदी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया। हादसा केसी घाट और श्रृंगार घाट के पास हुआ, जब स्टीमर पांटून पुल से टकराकर यमुना नदी में गिर गया।बताया जा रहा है कि स्टीमर में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें पंजाब से आए पर्यटक शामिल थे। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं और 3 से 5 लोग अभी भी लापता हैं।घटना के बाद पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और सेना की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और सर्च ऑपरेशन जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा और टकराव के कारण स्टीमर का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हुआ। घटना के बाद यमुना किनारे भारी भीड़ जमा हो गई और परिजन अपनों की तलाश में परेशान हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 10 अप्रैल 2026: आज दिन शुक्रवार, बन रहा है बुधादित्य योग, इन राशियों का आज का दिन सुकून और आनंद मे बीतेगा, परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा।

मथुरा के वृंदावन से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर पलटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा केसी घाट और श्रृंगार घाट के पास हुआ, जब स्टीमर पांटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गया।

बताया जा रहा है कि स्टीमर में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें कई पंजाब से घूमने आए पर्यटक थे। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं और 3 से 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज हवा के कारण स्टीमर का संतुलन बिगड़ा और पुल से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग यमुना किनारे जमा हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »