मथुरा के राजपुर गांव में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

मथुरा के राजपुर गांव में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

मथुरा जिले के थाना जैंत क्षेत्र के ग्राम राजपुर में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।अज्ञात चोरों ने मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ब्रज बिहारी सैनी के मुताबिक, वारदात रात करीब साढ़े तीन बजे की है।परिवार के सभी सदस्य मकान के निचले हिस्से में सो रहे थे। चोरों ने पहले मुख्य गेट को बाहर से बंद किया, ताकि किसी को भनक न लगे।रात को ब्रज बिहारी जब बाथरूम के लिए जागे, तो गेट बंद पाया। किसी तरह बाहर निकलकर जब वह ऊपर वाले कमरे में पहुंचे, तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला और जेवरात व नकदी गायब थी।चोरी की सूचना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: वृंदावन पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, राधा रमण मंदिर में की पूजा-अर्चना, अमृत सेवा महोत्सव में की सहभागिता

ग्राम राजपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चुरा ली। चोरी की यह वारदात ब्रज बिहारी सैनी के आवास पर अंजाम दी गई।

परिवार के अनुसार, सभी सदस्य मकान के निचले हिस्से में सो रहे थे, उसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट को बाहर से बंद कर दिया और ऊपरी मंजिल में प्रवेश कर अलमारियों से कीमती सामान निकाल लिया।

रात करीब 3:30 बजे, जब ब्रज बिहारी बाथरूम जाने के लिए जागे, तो दरवाजा बंद पाया। किसी तरह दरवाजा खोलकर जब वह ऊपर पहुंचे, तो कमरा अस्त-व्यस्त मिला और सारा कीमती सामान गायब था।

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में तलाशी और पूछताछ जारी है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।फिलहाल चोरी के पीछे शामिल अपराधियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »