बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की छत से कूदकर अपनी जान गंवा दी है। वहीं यह घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गयी. घटना की सूचना पर एक्ट्रेस के घर पहुँची मुंबई पुलिस जानकारी जुटा रही है. मलाइका और उनके परिवार के लिए ये बेहद दुखद और मुश्किल भरा वक्त है.
मनोरंजन जगत से इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की 11 सितंबर को मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की अनिल अरोड़ा ने अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। हीं यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है.
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है की पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने आखिरकार क्यों आत्महत्या की है, अब ये बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर ऐसी क्या वजह थी जो उन्होंने मौत को इस तरह से लगे लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है अधिकारियों के मुताबिक, जब उनके पिता ने यह कदम उठाया, तब अभिनेत्री घर पर नहीं थीं। आत्महत्या की खबर के बाद मलायका के परिवार के सदस्य, उनके पूर्व पति अरबाज खान सहित, शोक व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
मूल रूप से पंजाब के रहने वाले अनिल अरोड़ा ने मर्चेंट नेवी में काम किया था। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं
मलाइका ने इंडस्ट्री में एक्टर, मॉडल, डांसर और वीडियो जॉकी के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कांटे और ईएमआई जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने छैया छैया, गुड़ नालो इश्क मीठा, माही वे, काल धमाल और मुन्नी बदनाम जैसे गानों में भी अभिनय किया।
Trending Videos you must watch it