मणिपुर के बिष्णुपुर में गोलीबारी, 4 लोगों के लापता होने की खबर

मुठभेड़

मणिपुर के कुंबी विधानसभा क्षेत्र बिष्णुपुर जंहा गोलीबारी हुई, उसके पास अदरक की कटाई करने गए चार लोग लापता हो गए।

मणिपुर में बुधवार को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी जब बिष्णुपुर जिले में गोलीबारी की एक घटना सामने आई। गोलीबारी की घटना बिष्णुपुर जिले के कुंबी और थौबल जिले के बीच हुई। इसके अलावा, जिस क्षेत्र में गोलीबारी हुई, उसके पास अदरक की कटाई करने गए चार लोग लापता हो गए।

चार लापता लोगों की पहचान ओइनाम रोमेन मेइतेई (45), अहनथेम दारा मेइतेई (56), थौदाम इबोम्चा मेइतेई (53) और थौदाम आनंद मेइतेई (27) के रूप में की गई है। घटना के बाद कुंभी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान उग्रवादियों ने मणिपुर के कुंबी विधानसभा क्षेत्र बिष्णुपुर जिले के हाओतक गांव में गोलीबारी कर हमले किए, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित इलाकों में भाग गए. सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जवाबी कार्रवाई की. अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

इससे पहले 1 जनवरी को थौबल के लिलोंग इलाके में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई थी. पुलिस के मुताबिक झड़प में चार लोगों की मौत हो गई.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : कांग्रेस ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता किया अस्वीकार, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं जाएंगे अयोध्या।

पिछले साल मई में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच झड़प के बाद पिछले कुछ महीनों में रुक-रुक कर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें अब तक 180 लोगों की जान जा चुकी है।

मेइतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में राज्य के पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद झड़पें हुईं। हिंसा से पहले कुकी ग्रामीणों को आरक्षित वन भूमि से बेदखल करने को लेकर तनाव था, जिसके कारण कई छोटे आंदोलन हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »