मथुरा: नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर लूटा व्यापारी की दुकान का गल्ला

लूटा

मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ दो नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम तमंचे की नोंक पर एक व्यापारी की दुकान का गल्ला लूट लिया और तमंचे की बट मारकर बदमाश व्यापारी का गल्ला लूटकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : पाठ श्री दुर्गा चालीसा : नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी।

मथुरा के कस्बा नौहझील से एक लूट की घटना का मामला सामने आया है जहाँ दो नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम तमंचे की नोंक पर व्यापारी से एक लूट की घटना को अंजाम दिया. और बदमाश तमंचे की बट मारकर व्यापारी का गल्ला लूटकर मौके से फरार हो गए। लूट के दौरान नकाबपोश बदमाशों की बाइक वहीं रह गयी सरेआम लूट की घटना से बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई।

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि कस्बे में लूट की घटना उस वक्त हुयी जब एसडीएम आदेश कुमार, सीओ गुंजन सिंह व इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर रहे थे। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि व्यापारी की दुकान नौहझील कस्बे के शेरगढ़ रोड़ स्थित पोखर के पास है व्यापारी की पहचान दीपक गुप्ता के नाम से हुयी है जो अपने मकान के नीचे परचून की थोक दुकान चलाता है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम व्यापारी करीब सवा आठ बजे अपनी दुकान बढ़ाकर घर जाने ही वाला था कि तभी दो नकाबपोश बदमाशों ने आकर उससे गुटखा माँगा ।

व्यापारी गुटखा लेने दुकान में अंदर चला गया। दोनों नकाबपोश व्यापारी के पीछे-पीछे दुकान में अंदर चले गए और तमंचे की नोंक पर व्यापारी की दिनभर की कमाई दुकानदारी का गल्ला लूटकर मौके से फरार हो गए। जब व्यापारी ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमासों ने व्यापारी को तमंचे का बट मार दिया और अपनी बाइक छोड़कर खेतों के रास्ते भाग गए। दीपक ने बताया गल्ले में करीब 60 से 65 हजार रुपये। सूचना पर इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह व उपनिरी क्षक अंकित कुमार मौके पर पहुंचकर व्यापारी से वारदात के बारे में जानकारी ली। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया लूट के दौरान बदमाश अपनी बाइक यहीं छोड़कर भाग गए. जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा ।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »