मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में 31 मई को शाम 6 बजे से श्री द्वारिकाधीश मंगला प्रसादी सेवा मंडल द्वारा आम-चुनरी मनोरथ, फूल बंगला व छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे आम मनोरथ शोभा यात्रा से होगी, जो दाऊजी मंदिर चौक से असकुंडा घाट तक जाएगी। इसके बाद यमुना पूजन, चुनरी मनोरथ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।सायं 5 बजे फूल बंगला दर्शन और आम मनोरथ के दर्शन होंगे। कार्यक्रम के समापन पर भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी।यह आयोजन सेवा मंडल की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने और 108 डॉ. वागीश कुमार महाराज की षष्ठी पूर्ति के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।समाजसेवी सौरभ वर्मा ने श्रद्धालुओं से आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें: वृंदावन: श्री बांके बिहारी मंदिर के लिए न्यास गठन, 18 सदस्य होंगे शामिल, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना
मथुरा स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में 31 मई, शनिवार को श्री द्वारिकाधीश मंगला प्रसादी सेवा मंडल द्वारा आम-चुनरी मनोरथ, फूल बंगला, और छप्पन भोग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन सेवा मंडल के एक वर्ष पूर्ण होने और कांकरोली नरेश श्री 108 डॉ. वागीश कुमार महाराज की षष्ठिपूर्ति के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण:
- प्रारंभ
सुबह 7 बजे दाऊजी मंदिर चौक बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो असकुंडा घाट तक जाएगी। शोभायात्रा में भगवान द्वारिकाधीश की आकर्षक झांकी सहित अन्य स्वरूपों की झांकियां, बैंड-बाजों के साथ शामिल होंगी। - मुख्य कार्यक्रम स्थल
यमुना पैलेस, द्वारिकाधीश मंदिर के सामने - यमुना पूजन और चुनरी मनोरथ
सुबह 10 बजे मां यमुना को चुनरी अर्पित कर पूजन किया जाएगा। - फूल बंगला और आम मनोरथ दर्शन
शाम 5 बजे श्री द्वारिकाधीश मंदिर में विशेष फूल बंगला और आम मनोरथ के दर्शन होंगे। - सांस्कृतिक कार्यक्रम
शाम 6 बजे से आरंभ होंगे, जिसमें भजन, नृत्य और अन्य भक्तिमय प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। - समापन और प्रसादी वितरण:
रात 8 बजे भगवान द्वारिकाधीश की महाप्रसादी का वितरण होगा।
सेवा व समाजसेवा
संस्था द्वारा अनाथ व निर्धन बच्चों के लिए शिक्षा, सामग्री वितरण और स्कूल फीस भुगतान जैसी सेवाएं भी नियमित रूप से की जाती हैं। मंडल के ग्रुप एडमिन एवं समाजसेवी सौरभ वर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
प्रबंधन एवं तैयारी
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सेवा मंडल ने 60 सदस्यों की एक टीम गठित की है। प्रमुख पदाधिकारी सौरभ वर्मा, दीपक अग्रवाल, महेश खंडेलवाल, डॉ. मीनाक्षी सिंह, सौरभ वर्मा, किशन पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।