मथुरा: 11 दिवसीय ब्रज रज उत्सव का शानदार समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कवि सम्मेलन से सजी संध्या

ब्रजरज उत्सव का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन के साथ भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कवि-गीतकार जैसे विष्णु सक्सेना, दिनेश रघुवंशी, और मनवीर मधुर की मौजूदगी ने कवि सम्मेलन को विशेष रूप से ऊंचाइयां दीं। इन कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से न केवल ब्रज संस्कृति की महिमा को उजागर किया, बल्कि सशक्त काव्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें : मथुरा में देव दिवाली महोत्सव में 25 घाटों पर जलाए गए लाखों दीप, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम

मथुरा में आयोजित 11 दिवसीय ब्रज रज उत्सव का शुक्रवार को शानदार समापन हुआ। उत्सव के आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कवि सम्मेलन ने समां बांध दिया। इस उत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर किया गया। कवि सम्मेलन की शुरुआत ममता शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना “मां हमारे देश का विकास हो शारदे” से हुई।

समापन समारोह में कवियों ने अपनी कविताओं में ब्रज भूमि, कृष्ण लीला, और भारत की सांस्कृतिक विरासत को विशेष स्थान दिया। इस अवसर पर दर्शकों ने भी कवियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया, जिससे पूरे उत्सव का समापन एक यादगार अनुभव बन गया।

इसके बाद ओज के कवि मनवीर मधुर ने “जीवन में प्यार करो तो इतना करो” कविता से काव्य पाठ की शुरुआत की, और कृष्ण की भूमि पर राम पर छंद प्रस्तुत किए। उनके साथ-साथ अन्य प्रमुख कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं से समां बांध दिया। कवयित्री डॉ. पूनम वर्मा ने “किसी की याद में खुशबू मैं भींगे केस लाई हूं” और “हम कान्हा के ब्रज के वासी अपनी ही धुन में रहते हैं” जैसी कविताएं प्रस्तुत की।

इसके अलावा राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त देविका एस देवेंद्र ने कथक नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने अपनी पुस्तक एक प्रतिध्वनि के लिए सभी कवियों को स्वागत सम्मान स्वरूप भेंट की।

इससे पूर्व ब्रजरज उत्सव के मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुति हुईं। गंगा रानी चतुर्वेदी के निर्देशन में महारास हुआ। दिनेश पाल सिंह व नेहा शर्मा, श्रीमंजरी ग्रुप ने भजन प्रस्तुत किए। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त देविका एस देवेंद्र ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। रागिनी श्रीवास्तव नित्यांजलि फाउंडेशन द्वारा नृत्य गायन किया। पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी, विप्रा ओएसडी प्रसून द्विवेदी, वित्ताधिकारी विजय सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »