मथुरा: ऊधर गांव में चोरी, जेवरात और नकदी पर हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा: ऊधर गांव में चोरी, जेवरात और नकदी पर हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के ऊधर गांव में बुधवार को एक घर में चोरी की वारदात हुई। पीड़ित हरेंद्र सिंह के अनुसार, घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब 80 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ आशीष शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया और बताया कि मामला शुरुआती जांच में संदिग्ध लग रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें :  जात-पात की करो विदाई…हम सब हैं भाई-भाई, मथुरा में बोले धीरेंद्र शास्त्री, लोगों को वितरित किए अक्षत

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऊधर गांव में बुधवार को चोरी की एक घटना सामने आई है। पीड़ित हरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 80 हजार रुपये नकद चोरी हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मांट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशीष शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विवेचना की जा रही है।

पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज, आस-पास के लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »