मथुरा: बेकाबू डंपर अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा, बड़ा हादसा टला

मथुरा: बेकाबू डंपर अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा, बड़ा हादसा टला

मथुरा के थाना हाईवे इलाके में सौंख रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों को तोड़ते हुए हनुमान नगर कॉलोनी के एक मकान में घुस गया। हादसे के समय घर में मौजूद लोग समय रहते भागकर सुरक्षित रह गए। डंपर ने मकान की दीवार को नुकसान पहुँचाया और घरेलू सामान टूट गया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। थाना हाईवे पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार रोकने, स्पीड ब्रेकर लगाने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 19 जनवरी 2026: आज दिन सोमवार, बन रहा है बुधादित्य योग, करियर में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे,नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा। 

मथुरा के थाना हाईवे इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सौंख रोड स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में तेज रफ्तार से आ रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पेड़ों को तोड़ते हुए सीधे एक मकान में जा घुसा।

हादसे के समय घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर अत्यधिक तेज गति में था और चालक का अचानक नियंत्रण खो गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

डंपर पहले सड़क किनारे खड़े पेड़ों से टकराया और फिर मकान की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हादसे में मकान की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं घर के अंदर रखा घरेलू सामान भी टूट-फूट गया।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। परिवार के सदस्यों का कहना है कि अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।

सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सौंख रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार खतरा बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने, भारी वाहनों पर सख्ती करने और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Trending Videos you must watch it


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »