मथुरा: महिला ने तांत्रिक पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस, बच्चे ना होने की वजह की इलाज के लिए गई थी महिला

मथुरा: महिला ने तांत्रिक पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

मथुरा से एक बेहद हैरान करने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है।नौहझील थाना क्षेत्र की बटन वाली गली में एक तांत्रिक पर महिला से झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि वह आगरा की रहने वाली है और आठ साल से संतान नहीं होने की वजह से तांत्रिक मुश्ताक अली के पास अपनी ननद के साथ इलाज के लिए गई थी।साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने कमरे में जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।डरी-सहमी महिला अब हिम्मत जुटाकर एसएसपी ऑफिस पहुंची, जहां उसने तहरीर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 23 अगस्त 2025: आज दिन शनिवार, बन रहा है त्रिग्रह योग, इन राशियों का घर परिवार में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा, ड्राइव करते समय सावधानी बरतें।

मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक तांत्रिक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है।

घटना नौहझील थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित महिला आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की निवासी है। पीड़िता ने बताया कि उसके आठ साल बाद भी संतान न होने की वजह से वह एक तांत्रिक मुश्ताक अली के पास इलाज के लिए गई थी।

आरोप है कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र के बहाने महिला को अकेले कमरे में बुलाया, अगरबत्ती जलाकर कमरे में धुआं भर दिया और फिर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसे एक घंटे तक कमरे में बंद रखा गया और किसी को बताने पर तांत्रिक ने उसे उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद महिला ने डर के कारण तुरंत शिकायत नहीं की, लेकिन अब साहस जुटाकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »