मथुरा: महिला ने आर्मी एरिया के बाहर जमकर काटा बबाल, भाइयों पर जमीन हड़पने के लगाए गंभीर आरोप

मथुरा: महिला ने आर्मी एरिया के बाहर जमकर काटा बबाल

कान्हा की नगरी मथुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीती देर रात मुर्गा फाटक पुल के पास आर्मी गेट के बाहर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने जमीन और जायदाद से जुड़े विवादित कागजात सड़क पर फाड़कर फेंक दिए। साथ ही उसने आरोप लगाया है कि उसके भाई उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते वह परिवार से बचकर मथुरा आई थी। सूचना मिलते ही आर्मी फोर्स और थाना सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने महिला के गहने और कागजात जब्त कर उसे थाने ले गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: राशिफल 19 सितंबर 2025: आज दिन शुक्रवार, बन रहा है वसुमान योग, इन राशियों आज सावधान रहने की जरूरत है, वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

मथुरा में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने मुर्गा फाटक पुल के समीप आर्मी क्षेत्र के गेट के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला अनीता अग्रवाल ने जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद को लेकर सड़क पर ही कीमती दस्तावेज फाड़ दिए और गहने व नकदी सहित अपना सामान सड़क पर बिखेर दिया।

घटना रात करीब 10 बजे की है, जब अनीता अग्रवाल कई घंटों तक आर्मी गेट के बाहर बैठी रहीं। उन्होंने दावा किया कि उनके पति और भाई उनकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं, और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। खतरा महसूस होने के बाद वह मथुरा आ गईं, लेकिन यहां भी पीछा किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने विरोध जताया।

घटना की सूचना पर आर्मी अधिकारी और थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिलकर महिला को शांत कराने की कोशिश की। काफी प्रयासों के बाद लगभग एक घंटे में स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

पुलिस ने महिला द्वारा फेंके गए दस्तावेज, गहने और अन्य सामान को अपने कब्जे में लेकर महिला को थाने ले जाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच शुरू कर दी गई है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »