Mock Drill In India: दिल्ली से लेकर मुंबई तक देश भर में मॉक ड्रिल, युद्ध के हालात से निपटने की तैयारी

Mock Drill In India: दिल्ली से लेकर मुंबई तक देश भर में मॉक ड्रिल

पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर में बुधवार को बड़े पैमाने पर नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की गई। दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, मध्य प्रदेश समेत 300 से ज्यादा जगहों पर यह अभ्यास हुआ। नई दिल्ली के एनडीएमसी क्षेत्र में रात 8 से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट किया गया, जबकि IGI एयरपोर्ट, भाजपा मुख्यालय और बुलंदशहर के परमाणु संयंत्र क्षेत्र में भी व्यापक अभ्यास हुआ।

यह भी पढ़ेंऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा बयान, कहा-आज हम सबके लिए गर्व का दिन है

बता दें कि, नागरिक सुरश्रा मॉक ड्रिल आमतौर पर युद्ध और आपातकाल की स्थिति में की जाती है। जिसमें आम नागरिकों को इस दौरान होने वाले संभावित खतरे से बचने और उनसे निपटने की ट्रेनिंग दी जाती है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर बुधवार को पूरे देश में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों, विशेष रूप से हवाई हमले जैसे हालात में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और समन्वय की जांच करना है।मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली, ब्लैकआउट प्रोटोकॉल, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को सुरक्षित और छिपाने के उपाय, जनता की निकासी योजनाएं, और भारतीय वायुसेना के साथ हॉटलाइन व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में हुई मॉक ड्रिल

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई

इसके अलावा नियंत्रण कक्षों को सक्रिय करना, अग्निशमन सेवाएं, वार्डन नेटवर्क, और सुरक्षा बंकरों की सफाई जैसे अहम पहलुओं को भी अभ्यास में शामिल किया गया है।गृह मंत्रालय के निर्देश पर राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा तक 300 से अधिक स्थानों पर यह अभ्यास किया गया।

इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकाल या युद्ध जैसी स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों को परखना और आम नागरिकों को संभावित खतरों से बचने के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। गृह मंत्रालय ने संवेदनशीलता के आधार पर ड्रिल स्थलों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया:

  • कैटेगरी 1: अति संवेदनशील क्षेत्र
  • कैटेगरी 2: संवेदनशील क्षेत्र
  • कैटेगरी 3: सामान्य क्षेत्र

दिल्ली के एनडीएमसी क्षेत्र में रात 8:00 से 8:15 तक ब्लैकआउट किया गया, जिसमें इंडिया गेट, विजय चौक और कर्तव्य पथ की स्ट्रीट लाइट्स तक बंद रहीं। सिर्फ पीएम और राष्ट्रपति भवन को इससे अलग रखा गया।

IGI एयरपोर्ट, भाजपा मुख्यालय और परमाणु संयंत्र वाले बुलंदशहर के नरौरा में भी अलग-अलग चरणों में मॉक ड्रिल की गई। सायरन बजाकर लोगों को चेताया गया, धमाकों की आवाजें सुनाई गईं, घायल दर्शाए गए लोगों को एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

दिल्ली: भाजपा मुख्यालय में व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन

दिल्ली: IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन

ओडिशा के 12 जिलों में – जैसे भुवनेश्वर, खुर्दा, पुरी और सुंदरगढ़ – में भी एकसाथ मॉक ड्रिल कर सिविल डिफेंस को सक्रिय किया गया।गौरतलब है कि देश में इससे पहले इस स्तर की मॉक ड्रिल 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान की गई थी।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »