भाजपा 240 सीटों पर हैट्रिक जीत हासिल करने के बाद भी सरकार बनाने के लिए आवश्यक 272 बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है. जिससे भाजपा को तीसरी बार अपनी सरकार बनाने के लिए सहयोगियों की मदद की जरूरत थी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की यह अंतिम बैठक रही।
यह भी पढ़ें : चंद्रबाबू नायडू एनडीए में बने रहेंगे, लोक सभा स्पीकर पद की सकते हैं मांग: सूत्र
सूत्रों के मुताबिक़ नरेंद्र मोदी के 8 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं क्योंकि एनडीए ने 292 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना और अन्य मंत्रियों का इस्तीफा सौंपा। और साथी ही उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा भंग करने की सिफारिशभी की.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा मंजूर कर लिया। और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी से अगली सरकार के कार्यभार संभालने तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया।
अगर एनडीए सरकार बनाती है तो यह देश के लिए इतिहास रचने वाली बात है. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी तीसरी बार देश में सरकार बनाने वाले दूसरे नेता होंगे।सूत्रों ने बताया कि इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव परिणामों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की और अगली सरकार के गठन से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर बैठक शुरू हुई. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की यह अंतिम बैठक रही। इस बीच, एनडीए के वरिष्ठ नेता गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे एनडीए नेताओं के सरकार गठन के विवरण पर विचार-विमर्श करने की संभावना है।
जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, जो आंध्र प्रदेश के अगले CM बनने जा रहे हैं, बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे. सूत्रों ने बताया कि बीजेपी के सहयोगियों ने पहले ही मोदी 3.0 कैबिनेट के लिए बीजेपी को अपनी मांगें भेजनी शुरू कर दी हैं. जेडी (यू) ने 3 कैबिनेट सीटों की मांग की है, एकनाथ शिंदे शिव सेना गुट ने एक कैबिनेट और दो एमओएस बर्थ की मांग की है।
trending video you must watch it





