नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट और टॉपर लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। परीक्षार्थी अपना स्कोर neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। उत्कर्ष अवधिया (मध्य प्रदेश) दूसरे और कृषांग जोशी (महाराष्ट्र) तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल शीर्ष पर रहीं।इस बार सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कटऑफ 686–144, ओबीसी, एससी, एसटी के लिए 143–113, और दिव्यांग वर्ग के लिए 143–127 के बीच रहा।
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही, फाइनल आंसर की भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस वर्ष परीक्षा में करीब 20.8 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर देशभर में टॉप किया है। मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया दूसरे स्थान पर और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी तीसरे स्थान पर रहे।
टॉप 10 में केवल एक ही लड़की को स्थान मिला है-दिल्ली की अविका अग्रवाल, जिन्होंने टॉप 5 में जगह बनाकर लड़कियों में सर्वोच्च रैंक हासिल की। टॉप 10 में दिल्ली (NCT) से मृणाल किशोर झा, हर्ष केड़ावत और आशी सिंह भी शामिल हैं।
टॉप 20 की सूची में राज्यों की भागीदारी
- राजस्थान: महेश कुमार (R1), तनय (R13, OBC-NCL), सोम्या शर्मा और मानवेन्द्र सिंह राजपुरोहित
- दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश: कई छात्र शामिल
- पश्चिम बंगाल: रचित सिन्हा चौधुरी, रूपायन पाल
- कर्नाटक: निखिल सॉनाड
- तेलंगाना: काकर्ला जीवन साई कुमार
- आंध्र प्रदेश: दर्भा कार्तिक राम कीरेटी
इस साल टॉप 20 में सभी टॉपर्स जनरल कैटेगरी से हैं। परिणामों में राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र के छात्रों का दबदबा स्पष्ट रूप से नजर आया है।
NEET UG 2025: रिजल्ट करने का आसान स्टेप्स
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपको “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अपने एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।