दिल्ली में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, और उनके साथ छह विधायकों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। अब इन नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि कौन से मंत्री को कौन सा विभाग सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें: Mathura News: तीन दिन से लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपने साथ शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद के पास सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता और प्रशासनिक सुधार विभाग रखे हैं।
प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, और गुरुद्वारा चुनाव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौपीं गई हैं।
मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रविंद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग का प्रभार सौंपा गया है।
कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग का प्रभार दिया गया है।
वहीं, डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज सिंह पेशे से डॉक्टर हैं और इस अनुभव के साथ वे स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएंगे।
आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
रविंद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, तथा सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।