मथुरा : सड़क की नाली को लेकर हुआ विवाद, बुजुर्ग की हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

बुजुर्ग की हत्या

मथुरा में थाना फरह क्षेत्र में सड़क की नाली को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या (बुजुर्ग की हत्या) करदी गयी। इस घटना के बाद से गांवों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : तेलंगाना : मुस्लिम व्यक्ति ने रील में किया भगवा ध्वज का अपमान, भीड़ ने पीटा, नग्न कर घुमाया।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक विवाद के दौरान पड़ोसी ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना फरह थाना क्षेत्र के गांव महुअन इलाके में हुई थी। सूचना के मुताबिक, इस स्थान पर रहने वाले 65 वर्षीय शिव सिंह को अपने पड़ोसी से नाली के बारे में मतभेद हो गया था। पहले तकरार हो गई, और इसके बाद उसे गोली मार दी गई। उसके परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने के लिए गंभीर अवस्था में थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

थाना फरह गांव महुनअन के दो युवक टुंडा और शिव सिंह में आज सुबह करीब 10:00 बजे चबूतरे के पास बनी सड़क की नाली को लेकर विवाद शुरू हुआ बहस-बहस में विवाद बढ़ गया। । इसी दौरान, टुंडा ने शिव सिंह पर गोली चला दी जिससे शिव सिंह के सीने में गोली लग गयी । इसके बाद, गांव में हड़कंप मच गई। हॉस्पिटल ले जाते समय शिव सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

यह बताया जा रहा है कि टुंडा कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था। जिसने शिव सिंह पर गोली चलाई, गांव में तनाव बढ़ा हुआ है, और पुलिस को तैनात किया गया है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »