पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने अपनी बारह वर्षीय बेटी का विवाह 72 साल के बुजुर्ग से कराने का प्रयास किया. व्यक्ति के इस प्रयास को पुलिस ने नाकाम कर दिया है बताया जा रहा है कि लड़की के पिता अपनी बेटी को 500,000 पाकिस्तानी रुपये के लिए बेचने को सहमत हो गए थे।
यह भी पढ़ें :राशिफल 16 जून 2024: आज दिन रविवार, बन रहा है रुचक राजयोग, इन राशियों को सौभाग्य में होगी वृद्धि, मिलेगा लाभ।
स्थानीय समाचार एजेंसी के मुताबिक़ पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में पुलिस ने 12 वर्षीय लड़की से विवाह की कोशिश करने के आरोप में एक 72 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने समय से उनके घर पहुंचकर निकाह को रोक दिया और दूल्हे को हिरासत में ले लिया। लड़की के पिता आलम सैयद पर आरोप है कि आलम सैयद ने अपनी बेटी को 72 वर्षीय दूल्हे हबीब खान को 500,000 पाकिस्तानी रुपये के लिए बेच दिया था । वहीं मौके से 72 वर्षीय दूल्हे हबीब खान को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन लड़की का पिता भाग निकलने में कामयाब रहा.
पुलिस द्वारा 72 वर्षीय व्यक्ति और लड़की के पिता दोनों के खिलाफ बाल विवाह निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। व्यवस्था में शामिल निकाह रजिस्ट्रार को भी हिरासत में ले लिया है।
पाकिस्तान में बाल विवाह की दर दुनिया में सबसे अधिक है, जहाँ अनुमान है कि 30 प्रतिशत लड़कियों का विवाह 18 साल से पहले ही कर दिया जाता है। शादी की कानूनी उम्र 16 साल है, लेकिन इसे लागू करना एक चुनौती बनी हुई है।
जबकि ब्रिटिश काल का बाल विवाह निरोधक अधिनियम विवाह के लिए न्यूनतम आयु निर्धारित करता है, और इस नियम के अनुसार इसमें अधिकतम एक महीने की कैद और 1,000 रुपये का जुर्माना निर्धारित है, जिसे अपराधियों को रोकने के लिए अपर्याप्त माना जाता है।
खैबर पख्तूनख्वा, वह प्रांत जहां शादी करने की कोशिश हुई, उन दो प्रांतों में से एक है, जिन्होंने बाल विवाह को संबोधित करने के लिए अधिक मजबूत कानून नहीं बनाया है। यूनिसेफ के अनुसार, पाकिस्तान में आश्चर्यजनक रूप से 18.9 मिलियन लड़कियों का विवाह 18 साल की उम्र से पहले ही कर दिया जाता है, और 4.6 मिलियन की शादी 16 साल की होने से पहले कर दी जाती है।
Trending Videos you must watch it





