संसद की सुरक्षा में सेंध, संसद सुरक्षा उल्लंघन का विवरण, अनमोल शिंदे, मनोरंजन, नीलम और सागर, कोन है ये लोग?

loksabha

बुधवार को संसद में बड़े सुरक्षा उल्लंघन के बाद एक महिला समेत चार लोगों अनमोल, मनोरंजन, नीलम और सागर को हिरासत में ले लिया गया है।

हाई सिक्योरिटी वाले संसद में चूक ‘सुरक्षा उल्लंघन’ की घटना सामने आई है। बुधवार (13 दिसंबर) को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शकों में से दो व्यक्ति नीचे कूद गए और स्प्रे का उपयोग करके धुआं फैलाया गया। घटना के तत्काल बाद, दोनों व्यक्तियों को तुरंत पकड़ लिया गया।

इस घटना का वीडियो सार्वजनिक हो गया है। कुछ ही देर बाद, लोकसभा के बाहर दो अन्य व्यक्तियों ने भी क्लियर स्मोक का उपयोग किया है। इस मामले में, सभी चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि संसद में कूदने वालों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में की गई है। वहीं, बाहर क्लियर स्मोक का प्रयोग करने वालों की पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री, जाने कोन है भजन लाल शर्मा

22 साल पहले, इसी दिन हुआ था हमला
इस संदर्भ में बता दें कि आज ही के दिन 22 साल पहले, अर्थात 13 दिसंबर, 2001 को संसद भवन पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस समय भी, संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था और पार्लियामेंट में बड़े-बड़े नेता मौजूद थे।

कौन हैं? सागर और मनोरंजन
संसद के अंदर से हिरासत में लिए गए सागर शर्मा लखनऊ, उत्तर प्रदेश से है। वहीं, मनोरंजन कर्नाटक का निवासी है। जो एक ऑटो ड्राइवर है।

कौन हैं? नीलम और अमोल शिंदे
संसद के बाहर हिरासत में ली गई नीलम हरियाणा के जिला जींद से है, जहां उनके पिताजी मिठाई की दुकान चलाते हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर जिला के निवासी हैं। इन दोनों ने भारत माता की जय, जय भीम , और जय भारत के नारे भी लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर राजघराने की दीया कुमारी राजस्थान के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं

पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि संसद सुरक्षा उल्लंघन के मामले में प्रारंभिक जांच से मिली जानकारी के अनुसार, नीलम और अमोल (जो संसद भवन के पास पकड़े गए थे) मोबाइल फोन नहीं ले जा रहे थे। उनके पास कोई बैग या पहचान पत्र नहीं था। उन्होंने दावा किया है कि वे स्वयं संसद पहुंचे थे और उन्होंने किसी भी संगठन से जुड़ने से इनकार किया है। पुलिस इस मामले की जाँच के लिए एक विशेष टीम बना रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »