पीएम मोदी 5 देशों के दौरे पर हुए रवाना, BRICS सम्मेलन में करेंगे शिरकत; जानें पूरा शेड्यूल

पीएम मोदी 5 देशों के दौरे पर हुए रवाना, BRICS सम्मेलन में करेंगे शिरकत;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पांच देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। वह दो से नौ जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के वैश्विक साझेदारी को ग्लोबल साउथ और अटलांटिक के दोनों पक्षों के साथ संबंधों को मजबूत करना है।यात्रा की शुरुआत अफ्रीकी देश घाना से हुई, जहां पीएम मोदी राष्ट्रपति जॉन महामा से मुलाकात कर ऊर्जा, स्वास्थ्य, रक्षा और डिजिटल भुगतान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वह घाना की संसद को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे।इसके बाद प्रधानमंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, और फिर ब्राजील जाएंगे, जहां वे 6-7 जुलाई को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कहर बनकर टूटा मानसून, 17 जगह बादल फटे, 18 की मौत, 33 लापता- सूत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपनी आठ दिवसीय, पांच देशों की विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यह यात्रा 2 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगी और पिछले एक दशक में उनकी सबसे लंबी राजनयिक यात्रा मानी जा रही है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य भारत के ग्लोबल साउथ के देशों से रिश्तों को नई ऊंचाई तक पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री की यात्रा की शुरुआत अफ्रीकी देश घाना से हुई है, जहां वह 2 और 3 जुलाई को रुकेंगे। यह तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा है। इससे पहले 1957 पंडित नेहरू और 1995 में PM नरसिम्हा राव घाना के दौरे पर पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और डिजिटल सहयोग पर चर्चा करेंगे।पीएम मोदी घाना की संसद को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे। अकरा में ‘इंडिया हाउस’ के सामने स्थित ‘नेहरू मार्ग’ और नई दिल्ली स्थित ‘क्वामे नक्रूमा मार्ग’ जैसे प्रतीक, दोनों देशों के गहरे ऐतिहासिक संबंधों का प्रमाण हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा करेंगे, जहां वे 3 से 4 जुलाई तक रहेंगे। यह दौरा 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली त्रिनिदाद यात्रा है। पीएम मोदी राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर से मुलाकात करेंगे। 180 साल पहले भारतीय मूल के लोगों के त्रिनिदाद आगमन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए, यह यात्रा भारत-त्रिनिदाद संबंधों को एक नई सांस्कृतिक और कूटनीतिक मजबूती प्रदान करेगी।

4 से 5 जुलाई तक प्रधानमंत्री अर्जेंटीना की यात्रा करेंगे। यह 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय अर्जेंटीना यात्रा है। पीएम मोदी राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलकर कृषि, खनिज, ऊर्जा, तेल-गैस, व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगे। अर्जेंटीना भारत का लैटिन अमेरिका में एक प्रमुख रणनीतिक और आर्थिक साझेदार है।

इसके बाद प्रधानमंत्री 5 से 8 जुलाई तक ब्राजील में रहेंगे, जहां वे रियो डि जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान वे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और वैश्विक शासन, जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बहुपक्षीय संस्थाओं को सशक्त बनाने और वैश्विक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भारत की भूमिका को स्पष्ट करेंगे। ब्राजील की यह यात्रा एक राजकीय दौरा भी होगी, जो लगभग छह दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।

9 जुलाई को पीएम मोदी नामीबिया पहुंचेंगे, जहां वे संसद को संबोधित कर सकते हैं। और राष्ट्रपति से मुलाकात कर खनन, ऊर्जा, व्यापार, और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को विस्तार देने पर चर्चा करेंगे।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »