G7 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज PM मोदी इटली होंगे रवाना, जो बिडेन से कर सकते हैं मुलाकात

G7 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज PM मोदी इटली होंगे रवाना

G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज PM मोदी इटली के लिए रवाना होंगे. सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन से मुलाकात होने की संभावना है। तीसरे कार्यकाल के लिए नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह विदेश यात्रा होगी।

यह भी पढ़ें ::यौन उत्पीड़न मामले में कर्नाटक पुलिस ने पूर्व CM येदियुरप्पा को जारी किया नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए एयर फोर्स वन के विमान में इटली प्रस्थान के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सुलिवन ने कहा कि “उन्हें (बिडेन) यहां प्रधानमंत्री मोदी को देखने की उम्मीद है। राष्ट्रपति बाइडेन को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों नेनेताओं की एक दूसरे से मुलाक़ात हो सकती है. मुलाकात कैसी होगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि कार्क्रम बेहद व्यस्त है.सुलिवन ने यह भी कहा कि जब बिडेन पेरिस में थे, तब उन्होंने पीएम मोदी से फोन पर उन्हें चुनाव परिणाम और तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देने के लिए बात की

वहीं भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल के लिए मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश दौरे पर गुरुवार यानी आज इटली के लिए रवाना होंगे.

इटली ने 14 जून को होने वाले 50वें जी7 शिखर सम्मेलन के लिए भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है. क्वात्रा ने मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा की , हालांकि द्विपक्षीय या फिर अन्य नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की बैठकों के विवरण पर अभी कार्य किया जा रहा है.

बता दें की प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर गुरुवार को इटली जा रहे हैं।
Trending Videos you must watch it


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »