प्रयागराज : मारुति सुजुकी के गैराज में भयंकर आग, हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से हुआ हादसा

प्रयागराज : मारुति सुजुकी के गैराज में भयंकर आग,

झूंसी के अंदावा स्थित मारुति सुजुकी के गैराज में 11 हजार का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने के कारण आग लग गई, सीएनजी सिलिंडर में आग लगने से तेज धमाका हुआ, और आग ने काई और कारों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग के लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना प्राप्त होते ही, कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित करने में जुट गईं।

प्रयागराज : मारुति सुजुकी के गैराज में भयंकर आग,
मारुति सुजुकी के गैराज में भयंकर आग, हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से हुआ हादसा

यहाँ मारुति सुजुकी का गैराज झूंसी के अंदावा में पुरानी जीटी रोड पर मौजूद है। यहां पर हमेशा बड़ी संख्या में कारें मौजूद होती हैं। शुक्रवार सुबह आग लगने से 16 गाड़ियां जलकर राख हो गई। कार में सीएनजी टैंक होने के कारण आग और तेजी से फैल गयी, बताया जा रहा है की 11 हजार का हाईटेंशन का तार टूटकर गिरने के कारण, वहां पार्क की गई कारों में आग लग गई। कारों के CNG सिलेंडर फटने से धमाका हुआ। आग ने आसपास खड़ी सभी कारों को चपेट में ले लिया। इन कारों की कीमत लगभग दो करोड़ बताई जा रही है।

मौके पर पंहुची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़िया

फायर चीफ आरके पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर स्टेशन फूलपुर सोरांव हंडिया,नैनी, सिविल लाइंस सहित 5 स्टेशन से 7 गाड़ियां मौके पर पहुचायी
गैरेज में 390 से अधिक गाड़ियां खड़ी थी। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया तथा गैरेज के पास 40 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है

प्रयागराज गैरेज में 390 से अधिक गाड़ियां खड़ी थी
गैरेज में 390 से अधिक गाड़ियां खड़ी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »