राष्ट्रपति ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल: लद्दाख को मिला नया LG, हरियाणा और गोवा में राज्यपाल की नियुक्ति

राष्ट्रपति ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा, गोवा और लद्दाख के नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की है. पूर्व केंद्रीय मंत्री पुसपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल, प्रो. अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें की पुसपति अशोक गजपति राजू, जो तेलुगू देशम पार्टी से हैं, कई बार आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं और 2014 से 2018 तक नागरिक उड्डयन मंत्री रहे। प्रो. अशीम कुमार घोष पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रह चुके हैं। कविंदर गुप्ता, जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं, जो तीन बार जम्मू के मेयर रह चुके हैं और महबूबा मुफ्ती सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 14 जुलाई 2025: आज दिन सोमवार, बन रहा है सिद्धि योग, इन राशियों के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है, होगा चौतरफा लाभ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पुसपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल, प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन तीनों की नियुक्ति को मंजूरी दी है, जो कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

पुसपति अशोक गजपति राजू एक अनुभवी राजनेता हैं और पूर्व में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। वे सात बार आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे हैं और कई अहम विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे।

प्रोफेसर अशीम कुमार घोष पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षाविद हैं। वे राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रह चुके हैं और पार्टी संगठन में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

कविंदर गुप्ता, जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वे तीन बार जम्मू के मेयर और एक बार राज्य के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे लंबे समय से आरएसएस से भी जुड़े हैं।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »