राष्ट्रपति का मथुरा दौरा आज: ढोल-नगाड़ों से होगा भव्य स्वागत, राधारमण और कुब्जा मंदिर में करेंगी दर्शन, जानिए कितने बजे स्टेशन पर पहुंचेगी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति का मथुरा दौरा आज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार) पहली बार मथुरा-वृंदावन के धार्मिक दौरे पर रहेंगी। सात घंटे के इस दौरे में वह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, सुदामा कुटी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन करेंगी।सुबह 10:15 बजे वह विशेष ट्रेन से वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी और कार व गोल्फ कार्ट से मंदिरों में जाएंगी। निधिवन में कुछ समय बिताने के बाद वह सुदामा कुटी में भजन कुटी का लोकार्पण करेंगी और अपनी मां के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा भी लगाएंगी।दोपहर विश्राम के बाद वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगी.दर्शन करने वाली वह देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी। वहां विशेष पूजा के बाद वह कुब्जा मंदिर जाएंगी।शाम 5:15 बजे राष्ट्रपति विशेष ट्रेन से दिल्ली लौटेंगी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था की पूरी तैयारियां कर ली हैं।

यह भी पढ़ें : राशिफल 25 सितंबर 2025: आज दिन गुरुवार, बन रहा है उभयचरी योग, इन राशियों के कमाई के अच्छे योग बन रहे हैं, मान सम्मान बढ़ेगा ।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को मथुरा-वृंदावन के आध्यात्मिक दौरे पर हैं। यह उनका पहला दौरा है जब वह ‘कान्हा की नगरी’ में भक्ति भाव में लीन होंगी। करीब 7 घंटे तक चलने वाले इस दौरे में वह वृंदावन और मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन करेंगी।

सुबह करीब 10:15 बजे राष्ट्रपति विशेष ट्रेन से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होकर वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। वहां से कार और फिर गोल्फ कार्ट के जरिए ठाकुर बांके बिहारी मंदिर जाएंगी, जहां वह दर्शन और पूजन करेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति निधिवन में कुछ समय बिताएंगी और फिर सुदामा कुटी जाएंगी। वहां वह संस्थापक सुदामा दास महाराज की भजन कुटी का लोकार्पण करेंगी और अपनी मां के नाम पर एक रुद्राक्ष का पौधा भी रोपेंगी।

दोपहर में वह होटल रेडिशन में भोजन व विश्राम के लिए दो घंटे का विराम लेंगी, इसके बाद उनका काफिला श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए रवाना होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी — इससे पहले ज्ञानी जैल सिंह ने यह अवसर प्राप्त किया था।

जन्मस्थान में योगमाया मंदिर, गर्भगृह, केशवदेव मंदिर और भागवत भवन में विशेष पूजा की व्यवस्था की गई है। वहां वह राधा-कृष्ण युगल सरकार की पादुका का पूजन पंचोपचार विधि से करेंगी।

अंत में राष्ट्रपति कृष्णापुरी अंतापाड़ा स्थित कुब्जा कृष्ण मंदिर जाएंगी, जहां विशेष पूजा का आयोजन किया गया है।

सरकारी स्तर पर राष्ट्रपति की अगवानी गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण करेंगे। शाम करीब 5:15 बजे राष्ट्रपति विशेष ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »