स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले पर बोलीं प्रियंका गांधी: ‘मैं महिलाओं का समर्थन करती हूं’

स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले पर बोलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में की गयी बदसलूकी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टियों की परवाह किए बिना वे महिलाओं का समर्थन करती हैं. आपको बता दें की आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास पर उनके पीए पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें :भारतीय टीम के कप्तान ने किया संन्यास का एलान ,इस दिन खेलेंगे अपना आख‍िरी मुकावला।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर उनके पीए द्वारा की गयी मारपीट मामले में गुरुवार को कहा कि वह उनके साथ हैं. और उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टियों की परवाह किए बिना महिलाओं के साथ खड़ी हैं और उम्मीद जताई कि आप इस मामले को संबोधित करेगी और समाधान निकालेगी।

आप की राज्यसभा सांसद मालीवाल ने हाल ही में केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर CM आवास पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। प्रियंका गांधी ने,कहा कि ”मैंने ज्यादा कुछ नहीं देखा क्योंकि मैं अभी यूपी में हूं अगर किसी महिला के साथ कोई भी अत्याचार किया जाएगा तो मैं महिला के पक्ष में ही बोलूंगी और उनके पक्ष में खड़े रहकर उनका साथ दूंगीं’ ।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि अगर महिलाओं के साथ कुछ भी गलत हुआ है, तो मैं उनके साथ हूँ,” उन्होंने यह भी कहा कि “अगर स्वाति मालीवाल मुझसे बात करना चाहती हैं, तो मैं बात करूंगीं।”

प्रियंका गांधी ने, कहा ‘अगर केजरीवाल जी को इस मामले के बारे में जानकारी है तो आशा करती हूं कि केजरीवाल जी कुछ उचित कार्रवाई कर कोई ऐसा समाधान निकालेंगे जो स्वाति मालीवाल को स्वीकार्य हो।”

, उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि “भाजपा नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते हैं” जब उन्होंने”हाथरस और उन्नाव (गैंगरेप) मामले पर कुछ नहीं किया।”हमारी महिला पहलवानों के मुद्दे पर कुछ नहीं किया।”

सोमवार सुबह, मालीवाल नई दिल्ली के सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन पहुंचकर केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर CM आवास पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया । लेकिन उन्होंने लिखित में शिकायत दर्ज नहीं कराई. मालीवाल के आरोपों के एक दिन बाद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी ने मालीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों को स्वीकार किया और कहा कि केजरीवाल इस मामले में कड़ा एक्शन लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है.

इस बीच, आरोपों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आज सुबह मालीवाल के घर पहुंची। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मालीवाल के आरोपों पर केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को तलब किया।

trending video you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »