उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है. सेठ पी.सी. बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल प्रोफेसर और चीफ प्रॉक्टर डॉ. रजनीश कुमार पर 30 से अधिक छात्राओं के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। उनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. पुलिस ने उसकी मोबाइल जांच में 65 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं, जिनमें से अधिकतर कॉलेज की छात्राओं के हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि उसने कई वीडियो पोर्न साइट्स पर अपलोड किए थे.
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है। सेठ पी.सी. बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल प्रोफेसर और चीफ प्रॉक्टर डॉ. रजनीश कुमार पर 30 से अधिक छात्राओं के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस ने प्रोफेसर के मोबाइल की जांच में 65 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं, जिनमें से अधिकांश कॉलेज की छात्राओं के हैं। इसके अलावा, यह भी सामने आया है कि रजनीश कुमार ने कई वीडियो पोर्न साइट्स पर अपलोड किए थे।
यह मामला तब उजागर हुआ जब 6 मार्च को एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई। छात्रा ने पत्र के साथ फोटो और वीडियो भेजे, जिसमें प्रोफेसर की घिनौनी करतूतें दर्ज थीं। छात्रा का आरोप है कि रजनीश कुमार छात्राओं को परीक्षा में अच्छे नंबर और नौकरी का वादा करके अपने जाल में फंसा लेता था। जो छात्राएं इनकार करतीं, उन्हें धमकाया जाता था।
इस आरोप के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया। एफआईआर दर्ज होते ही कॉलेज प्रिंसिपल और मैनेजमेंट ने रजनीश कुमार को सस्पेंड कर दिया। हालांकि, सस्पेंड होने के बाद वह फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है और उनकी तलाश जारी है।





