उत्तराखंड में फिर कहर बनकर बरसी बारिश, चमोली में बादल फटा, जन-जीवन अस्त-व्यस्त, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ राहत कार्य में जुटी

उत्तराखंड में एक बार भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना को अभी कुछ ही दिन हुए थे कि आज चमोली के थराली तहसील में देर रात बादल फटने की खबर सामने आ गई। क्षेत्र में काफी नुकसान होने की आशंका है। बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने यह जानकारी दी है। बताया गया है की चमोली जिले के थराली कस्बे में बादल फटने से एसडीएम आवास और तहसील परिसर के साथ ही कई घरों में मलबा घुस गया। एक युवती के भी मलबे में दबे होने की सूचना है। तहसील मुख्यालय थराली बाज़ार केदारबगढ़, राडिबगढ़, चेपड़ों में भारी नुकसान बताया जा रहा है। मलबे में दबने से कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन की टीम बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी है।

यह भी पढ़ें: मथुरा: महिला ने तांत्रिक पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस, बच्चे ना होने की वजह की इलाज के लिए गई थी महिला

उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिला है। उत्तरकाशी और थराली की आपदा से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि चमोली ज़िले में बादल फटने की घटना ने हालात और बिगाड़ दिए।

बीती रात चमोली के थराली तहसील के टुनरी गदेरे में अचानक पानी बढ़ गया, जिससे चेपड़ो और कोटदीप बाज़ार सहित कई इलाकों में 1 से 2 फीट तक मलबा भर गया। कुछ वाहन मलबे में दब गए, तो वहीं ग्राम संगवाड़ा में एक युवती की मलबे में दबकर मौत हो गई। चेपड़ो गांव का एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

राड़ीबगड़ में एक गदेरा उफान पर आ गया, जिससे एसडीएम आवास तक मलबे की चपेट में आ गया। कई घरों में रात के अंधेरे में मलबा घुसा, जिससे लोगों को आनन-फानन में घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम और अन्य अधिकारी रात में ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो गए।जिलाधिकारी संदीप तिवारी खुद मौके पर मौजूद हैं, और राहत व बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

फिलहाल हरमनी के पास का मार्ग खोल दिया गया है, लेकिन हालात सामान्य होने में वक़्त लग सकता है।
थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित की गई है।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी इलाकों में न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना दें।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »