राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का एक जगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा राजलदेसर थाना क्षेत्र के भाणूदा गांव में हुआ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि मौके पर पुलिस और राहत दल को भेजा गया है। घटनास्थल पर फाइटर जेट का मलबा बिखरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना विमान में तकनीकी खराबी के कारण हो सकती है।वायुसेना की ओर से हादसे की औपचारिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात में भरभराकर गिरा 43 साल पुराना पुल, कई वाहन गिरे, 9 लोगों की मौत; कीचड़ से रेस्क्यू टीम की मुश्किलें बढ़ी.
राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह भारतीय वायु सेना का एक जगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा भानुदा गांव के पास हुआ, जहां विमान खेतों में गिरा और हादसे में दो नागरिकों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा राजलदेसर थाना क्षेत्र में हुआ। घटनास्थल से बुरी तरह क्षत-विक्षत शवों के टुकड़े बरामद हुए हैं। वहीं, जगुआर विमान का मलबा खेतों में बिखरा हुआ मिला है। दुर्घटना के बाद इलाके में भारी आग और धुआं देखा गया।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे से पहले आसमान में तेज आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश भी की।
कलेक्टर अभिषेक सुराना और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रवाना हो चुके हैं। सेना की रेस्क्यू टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
शवों की पहचान की प्रक्रिया सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि विमान एक पेड़ से टकराकर गिरा, जिससे पेड़ भी जल गया। जिस क्षेत्र में हादसा हुआ, वह रेगिस्तानी इलाका है, जिससे राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।भारतीय वायु सेना ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।





