यूपी में सरकारी नौकरी की बारिश! पुलिस में दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 28,138 पदों पर भर्ती, इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

लिस में दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 28,138 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और सुनहरा अवसर आया है। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के बाद अब 26,596 नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन पदों में 4,534 उपनिरीक्षक, 19,220 आरक्षी और 2,833 बंदी रक्षक के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया अप्रैल के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाने वाले अपडेट्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ेंशाहजहांपुर: घर में फैला था खून ही खून, दिल दहलाने वाला था मंजर; चार बच्चों की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या तस्वीरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी । अप्रैल माह के अंत तक इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

भर्ती बोर्ड ने गुरुवार को जानकारी दी कि डीजीपी मुख्यालय से सिपाही स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 19,220 पदों का प्रस्ताव भर्ती बोर्ड को भेजा गया है। इसमें सिपाही पीएसी के 9,837, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1,341, महिला सिपाही पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) के 2,282, सिपाही नागरिक पुलिस के 3,245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 2,444 और सिपाही घुड़सवार पुलिस के 71 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा, डीजीपी मुख्यालय ने उप निरीक्षक (दरोगा) के 4,543 पदों पर भी सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है।

भर्ती बोर्ड के अनुसार उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (महिला) (पीएसी) बदायूं/गोरखपुर/लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 पद व उपनिरीक्ष/कप्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं।

इससे पहले, भर्ती बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया पूरी की थी, और अब उम्मीदवारों से उनके चरित्र प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र की जमा करने की प्रक्रिया जारी है। हाल ही में, मुख्यमंत्री ने 30,000 नई भर्तियों की घोषणा की थी, जिससे प्रदेश के युवाओं को और अधिक अवसर मिलेंगे।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »