उत्तर प्रदेश के वृंदावन में सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कराने के नाम पर आरोपी ने युवती के साथ घिनाैना काम किया। आगरा निवासी युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह संत प्रेमानंद महाराज की अनुयायी है। आरोपी ने 10 अगस्त को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा कि वह उन्हें संत प्रेमानंद महाराज की एकांतिक वार्ता का टोकन दिला देगा। उसके बाद आरोपी युवक ने फिर 12 सितंबर को युवती के व्हाट्सएप पर मैसेज किया कि उनका संत से वार्ता का टोकन आ गया है, जिसका समय सुबह साढ़े चार बजे निर्धारित है। युवती अपने भाई के साथ आगरा से प्रेम मंदिर के समीप आधी रात को पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी उसे होटल ले गया और कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया. उसी दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोप है कि युवक ने अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल कर कई बार शोषण किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के वृंदावन से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आगरा निवासी एक युवती ने एक युवक पर धोखे से बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, वह संत प्रेमानंद महाराज की अनुयायी है। 10 अगस्त को आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे संपर्क किया और कहा कि वह उसे संत प्रेमानंद महाराज से एकांत वार्ता का टोकन दिलवा सकता है। इसके बाद 12 सितंबर को आरोपी ने उसे व्हाट्सएप पर सूचना दी कि उसका टोकन मिल गया है और मुलाकात का समय सुबह साढ़े चार बजे तय है।
उक्त सूचना के आधार पर युवती अपने भाई के साथ रात में आगरा से वृंदावन पहुंची। प्रेम मंदिर के पास आरोपी ने उन्हें बताया कि उसकी गाड़ी आगे नहीं जा सकती और संत के दर्शन के लिए लंबी लाइन होती है, इसलिए वह बुलेट से लेकर जाएगा। इस बहाने आरोपी युवती को अपने साथ एक होटल राधाकृष्ण धाम ले गया। वहां उसने ऑफिस ले जाने का बहाना किया और रात लगभग दो बजे युवती को कॉफी दी, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ था।
कॉफी पीते ही युवती बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों के जरिए आरोपी ने उसे धमकाया और ब्लैकमेल करते हुए कई बार शारीरिक शोषण किया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस पूरी घटना के बाद युवती मानसिक रूप से बेहद आहत है और उसे परामर्श व चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।





